Blog

25 वें भारत रंग महोत्सव के अंतर्गत विश्व जन रंग कार्यक्रम पूरे भारत में नेशनल स्कूल आफ ड्रामा, नई दिल्ली के द्वारा आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम के अंतर्गत सुलोचना सामाजिक संस्थान

नृत्य नाटिका एवं नाटक”पंचम वेद” की प्रस्तुति।

अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।

25 वें भारत रंग महोत्सव के अंतर्गत विश्व जन रंग कार्यक्रम पूरे भारत में नेशनल स्कूल आफ ड्रामा, नई दिल्ली के द्वारा आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम के अंतर्गत सुलोचना सामाजिक संस्थान,बेगूसराय द्वारा “पंचम वेद नृत्य नाटिका” की प्रस्तुति आर सीपी एसएम आर्ट एंड क्राफ्ट कॉलेज लोहिया नगर में की गई। जिसका उद्घाटन दिलीप कुमार सिन्हा, मगध किला विकास मंच के निर्देशक अलख निरंजन सुलोचना सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष राकेश कुमार सिन्हा, कॉलेज की प्राचार्य प्रीति कुमारी एवं सुप्रसिद्ध रंगकर्मी नीतू कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । नृत्य नाटिका के माध्यम से भारत की संस्कृति कितनी समृद्ध है यह दिखाने का प्रयास किया गया ।संस्था के सचिव रविंदर मनोहर ने वहां आए अतिथियों का स्वागत किया और यह कहा कि संस्था निरंतर इस तरह के कार्यक्रम को आगे भी करती रहेगी ताकि हमारे कल का विकास हो सके इस प्रस्तुति में इन आर्टिस्ट ने अपने भूमिका अदा की श्रेयश मंडल,मारुति नंदन,गंगाधर,रोहन,रितेश,श्याम अंकित,विशाल,नीरज,दुर्गा
शिवानी,छोटी,रिया झा
विनायक रंजन,अनिकेत
सुबोध,अक्षत,राहुल द्वारा की गई वहीं पर और भी तीन संस्थाओं द्वारा पंचम वेद नाटक की प्रस्तुति की गई जिसमें मगध कला विकास मंच द्वारा नाटक पंचम वेद की प्रस्तुति की गई जिसका निर्देशन अलख निरंजन ने किया साथ में माध्यम बरौनी की भी प्रस्तुति पंचम वेद नाटक की गई इसके निर्देशक सचिन रंजन कुमार आर्य ने किया और सुरभि रूरल डेवलपमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भी पंचम वेद नाटक की प्रस्तुति की गई इसका निर्देशन अजय कुमार भारती ने किया वहां आए अतिथि और दर्शक गन इन सभी प्रस्तुति को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button