मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना” के अंतर्गत 100 बच्चियों का किया गया एच पी भी टीकाकरण

मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना” के अंतर्गत 100 बच्चियों का किया गया एच पी भी टीकाकरण ।
अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय केशावे, बरौनी में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के सौजन्य से ” मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना” के अंतर्गत विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 100 बच्चियों का एच पी भी टीकाकरण किया गया।
ज्ञातव्य हो कि एच पी भी टीका बेटियों को बच्चेदानी के मुंह के कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन लगाया जाता है।
: इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डॉ संतोष कुमार झा, यूनिसेफ के एस एम सी यूनिसेफ राजेश कुमार, बी एच एम संजय कुमार, कोल्ड चैन बेगूसराय के मनोज कुमार ,यूनिसेफ के बी एम सी बरौनी सुधीर कुमार, डाटा ऑपरेटर सोनू कुमार, सी एच ओ केशावे के राकेश कुमार , ए एन एम मीरा कुमारी ,माधुरी कुमारी, बीना कुमारी, आशा बहू बीना देवी एवं निशा कुमारी ने अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन किया।
विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा ।
बेगूसराय के सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार और जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ गोपाल मिश्रा इस कार्यक्रम का शुभ उद्घाटन किया और बच्चियों को अपना अशीष प्रदान की।
आगत अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह संचालक चंद्रशेखर कुमार ने किया।


