रिफाइनरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर चौक के पास एन एच 31 फोरलेन सड़क पर बीती रात तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की ठोकर

रिफाइनरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर चौक के पास एन एच 31 फोरलेन सड़क पर बीती रात तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की ठोकर
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत।
अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
रिफाइनरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर चौक के पास एन एच 31 फोरलेन सड़क पर बीती रात तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई। मृतक की पहचान पटना जिला के मरांची थाना क्षेत्र के मालपुर निवासी स्व रामाशीष सिंह का 33 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में किया गया। मृतक युवक एमआर का काम करता था।वो पल्सर बाइक संख्या – बीआर 01 ईवी–3734 पर सवार होकर जीरोमाइल से बेगूसराय जा रहा था तभी हरपुर चौक के पास अज्ञात ट्रक की ठोकर से युवक सोनू कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही रिफाइनरी थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्त होते ही आगे की कारवाई की जाएगी।


