महाकुंभ में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा द्वारा पटाभिषेक का 19 फरवरी को आयोजन – श्री चित्रगुप्त पीठाधीश्वर

महाकुंभ में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा द्वारा पटाभिषेक का 19 फरवरी को आयोजन – श्री चित्रगुप्त पीठाधीश्वर
डॉ बी के मल्लिक, प्रयागराज पूर्ण महाकुंभ के अवसर पर श्री चित्रगुप्त अखाड़ा द्वारा पटाभिषेक कार्यक्रम का 19 फरवरी को आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आचार्य महामंडलेश्वर
स्वामी सच्चिदानंद एवं श्री चित्रगुप्त अखाड़ा के प्रमुख ने दिया।उन्होंने कहा कि विगत दिनों संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज द्वारा श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की स्थापना की गई जिसका प्रथम पटाभिषेक कार्यक्रम पूज्य महाराज श्री द्वारा 19 फरवरी दिन बुधवार प्रातः काल 11:00 बजे पूर्ण वैदिक सनातन परंपरा के अनुसार तीर्थराज प्रयागराज की पावन धरा पर पूर्ण महाकुंभ के शुभ अवसर पर होना सुनिश्चित हुआ है, जिसमें भारत के महान संतों को सनातन वैदिक धर्म के प्रचार -प्रचार के साथ-साथ भगवान श्री चित्रगुप्त जी की महिमा का वर्णन करने हेतु जगतगुरु, महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर ,श्री महंत ,महंत आदि गरिमामयी पदवी पर विभूषित किया जाना है । इस अवसर पर उन्होंने आग्रह है कि इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने हेतु आप 19 फरवरी प्रातः 11:00 बजे प्रयागराज महाकुंभ में उपस्थित होने की कृपा करें।
महामंडलेश्वर द्वारा वृंदावन में 56 फीट के भगवान चित्रगुप्त का प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा दिया गया। जिसमें देश-विदेश से आने को संत आए हुए थे।


