ड़ो – जुड़ो कायस्थ भाई – बहन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दे रही है आवाज, सफल करो के – कार्ड की मुहिम को आप

जुड़ो – जुड़ो कायस्थ भाई – बहन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दे रही है आवाज, सफल करो के – कार्ड की मुहिम को आप
नेता, अभिनेता, समाज सेवक, राष्ट्र सेवक सभी का मिल रहा है साथ
नई दिल्ली – एक दौर था जब एक गाँव – शहर के लोग दूसरे गाँव – शहर के लोग बहुत की कम जानते थे और प्रतिभा को सम्मान मिलने में बहुत ही समय लग जाया करते थे लेकिन जो प्रतिभा उभकर सामाजिक या राष्ट्रीय पटल पर स्थापित होती थी उसकी याद लोग युगों – युगों तक करते थे, आज सोशल मीडिया का दौर है और हाथ में मोबाइल है और जुड़ने के लिए कई सोशल साइट्स हैं जिसके द्वारा लोग जल्द ही एक दूसरे से कनेक्ट हो ज़ाते हैं और लोंगो की एकता धरातल पर कम और सोशल साइट्स पर ज्यादा दिखने लगी है, लोग अपने विचार, लेख, कविता, साहित्य संबंधित मैटेरियल्स, कथा – कहानी, प्रतिक्रिया आदि त्वरित गति से लाइक और शेयर भी करते हैं।
सोशल साइट्स के माध्यम ज्यादातर संगठन एप्प से चल रहे हैं और उन्हीं के माध्यम से लोंगो को धरातल पर अपनी एकता दिखाने मुहिम भी चलती है और कार्यक्रम आयोजित कर शक्ति प्रदर्शन के साथ समस्याओं के समाधान हेतु कदम भी उठाये ज़ाते हैं।
इसी क्रम में पूर्व आई. आर. एस. प्रधान आयुक्त भारत सरकार डॉ अनूप श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गूगल का सहारा लेते के – कार्ड (कायस्थ कार्ड) की लॉन्चिंग की है ताकि देश – विदेश के सभी कायस्थ जारी लिंक द्वारा जुड़ जायें और अपनी एकता प्रदर्शित कर समाज में व्याप्त बुराइयों के निदान के साथ समाज के संवर्द्धन और समस्याओं के समाधान हेतु मिलकर कदम उठाएं और कायस्थ समाज की सशक्तिकरण का भाग बनें और इस मुहिम में उनकी टीम के सदस्य एड़ी – चोटी लगा अपने प्रयास को अंजाम दे रहे हैं जिससे अभी 20 दिनों में कुल 2200 लोग ही जुड़ पाये हैं जो औसत रूप में प्रतिदिन 100 की संख्या दिख रही जिसे उम्मीद से कम नहीं मानी जा सकती है और इसके लिए डॉ अनूप श्रीवास्तव जी की टीम बधाई के पात्र हैं। लेकिन ये संख्या 40 करोड़ कायस्थों के जोड़ने की मुहिम के अनुपात में अच्छी तो नहीं कही जाएगी लेकिन शुरुआत संतोषजनक ही मानी जाएगी।
हर्ष की बात ये है कि चाहे कायस्थ समाज के नेता हों या अभिनेता, लेखक हों या साहित्यकार, कवि हों या कवियत्री, शासक हों या प्रशासक, कंपनी मालिक हों या मजदूर, जज हों या वकील, व्यापारी हों या बेरोजगार आदि सभी वर्ग और क्षेत्र के लोग जुड़ रहे हैं और उसके लिये अधिकारियों – पदाधिकारियों – सदस्यों, मुख्य संरक्षक, संरक्षकों में जोश है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव, राष्ट्रीय वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह अन्तर्राष्ट्रीय समन्वयक अनिल कर्ण वरिष्ठ महासचिव के. के. श्रीवास्तव, महासचिव बॉबी सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुजरात संजय श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र कर्ण, योगेश श्रीवास्तव, अन्तर्राष्ट्रीय समन्वयक नितिन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सोशल मीडिया दिनेश सक्सेना प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से के – कार्ड की सफलता हेतु कार्य कर रहे सभी भाई – बहन – भगिनी बधाई के पात्र हैं।
सभी अधिकारियों – पदाधिकारियों सहित सदस्यों के साथ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अजीत सिन्हा ने सभी कायस्थों से जुड़ने के लिये जोरदार अपील की है और के – कार्ड मुहिम को सफल बनाने हेतु आग्रह की है ताकि कायस्थों की मिसाल वैश्विक पटल पर पेश हो और एकीकृत हो अपनी समस्याओं का समाधान कर सर्वागीण विकास की कथा को लिख संकें।


