Blog

महाकुंभ को लेकर यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की पुलिस अधीक्षक ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण।

महाकुंभ को लेकर यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की पुलिस अधीक्षक ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण।
अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
बेगूसराय जिला अंतर्गत बेगूसराय रेल्वे स्टेशन पर महाकुंभ मेला, 2025 के अवसर पर आवागमन करने वाल यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा विधि व्यवस्था संधारण की तैयारियों की समीक्षा हेतु कल देर शाम पुलिस अधीक्षक बेगूसराय एवं उप विकास आयुक्त बेगूसराय द्वारा बेगूसराय रेल्वे स्टेशन का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा एवं स्टेशन मैनेजर बेगूसराय रेल्वे स्टेशन भी उपस्थित थे।
सभी पदाधिकारियों द्वारा बेगूसराय रेल्वे स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते हुए भीड़ प्रबंधन की मौजूदा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने, ट्रेन के ठहराव के समय प्लेटफार्म पर यात्रियों के ट्रेन में चढ़ने एवं उतरने समय रेलवे प्रशासन को मुश्तैद रहने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक बेगूसराय द्वारा कहा गया की यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन के लिए सर्वोपरि है और इसमें सतर्कता निहायत जरूरी है।
इस संबंध में दिल्ली में घटित अप्रिय घटनाक्रम को दृष्टि में रखते हुए जानकारी दी गई की अभी राज्य के प्रायः सभी स्टेशनों पर कुंभ जाने वाले यात्रियों की अत्याधिक भीड़ हो रही है, परिणामस्वरूप जिला प्रशासन/राज्य सरकार द्वारा पर्याप्त व्यवस्था के बाबजूद, अत्याधिक भीड़ के कारण असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। अत उक्त बिंदु को दृष्टि में रखते हुए सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से फिलहाल यात्रा से बचने की एवं जनहित में भीड़ कम होने पश्चात कुंभ यात्रा की सलाह दी जाती है।
महाकुम्भ के अवसर पर भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से बरौनी रेलवे स्टेशन एवं बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी की तीन पालियों में प्रतिनियुक्ति की गई है।
बेगूसराय रेल्वे स्टेशन पर सुरक्षा के वरीय प्रभार में अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय सदर रहेंगे एवं बरौनी रेल्वे स्टेशन के वरीय प्रभार में अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा रहेंगे।
सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मियों को निदेश दिया गया है कि महाकुंभ मेला 2025 के मद्देनजर प्रयागराज जाने एवं वापस लौटने वाले ट्रेनों में लाईनवार यात्रियों को चढायेंगे वं उतारने में मदद करेंगे। साथ ही अपने टीम के साथ लगातार प्लेटफार्मो का निरीक्षण करते रहेंगे, ताकि किसी भी तरीके की अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button