तुरसंगपुरा के युवा कवि मोहन सिंह गुर्जर राष्ट्रीय कवि चौपाल के कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

तुरसंगपुरा के युवा कवि मोहन सिंह गुर्जर राष्ट्रीय कवि चौपाल के कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत
करौली। राष्ट्रीय कवि चौपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ासिम बीकानेरी द्वारा राष्ट्रीय प्रचारक कवि कृष्ण कुमार सैनी की अनुशंसा पर करौली जिले के सपोटरा नगरपालिका के तुरसंगपुरा निवासी युवा कवि मोहन सिंह गुर्जर को राष्ट्रीय कवि चौपाल का कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया हैं। मोहन सिंह गुर्जर युवा कवि हैं। मोहन सिंह गुर्जर ने बताया हैं कि साहित्यिक क्षेत्र में संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी से साहित्य को एक नई दिशा मिलेगी। उनका मुख्य उद्देश्य युवा कवियों की प्रतिभा को तलाशकर उन्हें साहित्य की मुख्य धारा से जोड़ना हैं। संगठन द्वारा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। मोहन सिंह गुर्जर ने इस जिम्मेदारी के लिए संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया हैं। राष्ट्रीय कवि चौपाल के राष्ट्रीय प्रचारक कवि कृष्ण कुमार सैनी ने कवि मोहन सिंह गुर्जर को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत कर संगठन के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया हैं।


