Blog
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर किया गया चित्रकला का आयोजन ।

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर किया गया चित्रकला का आयोजन ।
पन्ना ,पवई, माध्यमिक शाला नारायणपुरा में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर चित्रकला का आयोजन किया गया इस अवसर पर शिक्षक सतानंद पाठक ने छात्र छात्राओं को बताया कि
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हमें हमारी भाषाई और सांस्कृतिक विरासत को संजोने और संरक्षित करने की प्रेरणा देता है। यह दिन हमें अपनी मातृभाषा के महत्व को समझने, उसे बढ़ावा देने और आने वाली पीढ़ियों तक इसकी समृद्ध परंपरा को पहुँचाने का अवसर प्रदान करता है। आइए, हम सभी अपनी मातृभाषा के प्रति गर्व महसूस करें और विविध भाषाओं के सम्मान और संरक्षण के लिए मिलकर प्रयास करें । आज के कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक श्रीमती माया खरे, शिक्षक सतानंद पाठक ,सिद्धार्थ सागर एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे


