Blog
जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा शुक्रवार दिनांक 21 फरवरी 2025 को समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में जनता दरबार का आयोजन किया गया

जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा शुक्रवार दिनांक 21 फरवरी 2025 को समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग ,सामाजिक सुरक्षा ,आईसीडीएस ,अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों के परिवादों को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर अपर समाहर्ता श्री अजय कुमार तिवारी , अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण श्री शशिकांत पासवान सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।


