Blog

ऑपरेशन ब्रेकडाउन” पर एक कार्यशाला का आयोजन किया- निफ्ट पटना के बेगुसराय एक्सटेंशन सेंटर।

ऑपरेशन ब्रेकडाउन” पर एक कार्यशाला का आयोजन किया- निफ्ट पटना के बेगुसराय एक्सटेंशन सेंटर।
अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।

निफ्ट पटना के बेगुसराय एक्सटेंशन सेंटर ने “ऑपरेशन ब्रेकडाउन” पर एक कार्यशाला का आयोजन किया।कपड़ों के लिए “ऑपरेशन ब्रेकडाउन” पर 9वीं कार्यशाला का प्रमाण-पत्र वितरण निफ्ट पटना के बेगुसराय एक्सटेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। वहीं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मेयर नगर निगम बेगूसराय पिंकी देवी एवं पूर्व मेयर संजय कुमार ने लाभार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया। वहीं मेयर पिंकी देवी और पूर्व मेयर संजय कुमार ने जीविका दीदियों को निफ्ट पटना के बेगुसराय एक्सटेंशन सेंटर में प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया है। मिली जानकारी अनुसार 19 फरवरी से 21 फरवरी 2025 तक चले प्रशिक्षण में 30 प्रतिभागी शामिल हुए। तथा कार्यशाला में उत्पादन लाइन, वस्त्र निर्माण, सामग्री की खपत और लागत पर सत्र शामिल थे। इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षुओं ने महिलाओं का ब्लाउज और पुरुषों की शर्ट बनाना सीखा। प्रशिक्षण में निदेशक कर्नल राहुल शर्मा के मार्गदर्शन में नोडल पदाधिकारी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मनोज कुमार पारस, डॉ नीलिमा टोपनो और लैब सहायक प्रिंस कुमार ने सत्र का नेतृत्व किया। मौके पर मेयर पिंकी देवी और पूर्व मेयर संजय कुमार ने निफ्ट पटना के बेगुसराय एक्सटेंशन सेंटर की स्थापना के लिए कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया है। इससे स्थानीय लोगों के लिए पटना, दिल्ली आदि शहरों में स्थानांतरित हुए बिना फैशन से संबंधित क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त करना संभव हो गया है। कार्यशाला के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन के साथ सम्पन्न हुआ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button