Blog

कृषि रोडमैप से सीएम नीतीश ने लायी हरित क्षेत्र में क्रांति – मनोज

कृषि रोडमैप से सीएम नीतीश ने लायी हरित क्षेत्र में क्रांति – मनोज

जदयू किसान प्रकोष्ठ की बैठक में नव मनोनीत प्रदेश महासचिव प्रभाकर का हुआ स्वागत
खगड़िया/शहर के अंबेडकर पथ स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ललित चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसका संचालन जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार का जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल सहित नेताओं ने अंग वस्त्र माला एवं बुके से उनका भव्य स्वागत किया।साथ ही नव मनोनीत प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून को जहां प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा मनोनयन पत्र सौंपा गया वहीं जदयू जिलाध्यक्ष द्वारा उनका स्वागत सम्मान करते हुए उन्हें बधाई दिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने बैठक में मौजूद प्रकोष्ठ के पदाधिकारी से संगठन की आद्यतन स्थिति का फीडबैक लिया और उन्हें बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती को लेकर टाक्स दिया।

उन्होंने अपने संबोधन के दौरान 2005 से पूर्व किसानों की हालत को याद दिलाया। वहीं लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कार्यकाल में किसानों के हित में किये जा रहे उन तमाम कार्यों से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि किसानों की सुधि लेने वाले एकमात्र नेता नीतीश कुमार जी हैं ,जिन्होंने सत्ता संभालते ही सुशासन स्थापित कर जो पहले चादर और कमल लेकर के खेत खलियान में अपने फसल को किसान भाई निगरानी करते थे, लेकिन आज सुरक्षित रूप से आनाज घर आता है,ये नीतीश कुमार की सुशासन की देन है।उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के मुखिया नीतीश कुमार कृषि रोड मैप से बिहार में हरित क्षेत्र में गजब की क्रांति लायी हैं।आज किसान उन्नत कृषि कर तरक्की के मार्ग पर प्रशस्त हो रहे हैं। उन्होंने किसानों से नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने की अपील किया।

जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि आज बिहार विकास की राह पर तेजी से अग्रसर है। कृषि के साथ-साथ शिक्षा स्वास्थ्य सहित तमाम बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में अमूलचूल परिवर्तन हुआ है।

जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार वास्तव में किसानों के लिए बलराम बनकर काम कर रही है। कृषि रोड मैप के तहत हर खेत तक सिंचाई सुविधा पहुंचाई जा रही है। देश भर के लोगों की थाली में बिहार के व्यंजन पहुंचे और उसकी खुशबू दुनिया भर में फैले, इसके लिए सरकार पूरे प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। एनडीए सरकार के बदौलत ही बिहार में औद्योगिक युग का आविर्भाव हुआ है।

सुल्तानगंज विधानसभा प्रभारी पंकज कुमार पटेल, उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल तथा नव मनोनीत किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून ने कहा कि किसानों का एकमात्र आधुनिक रूप से उन्नत कृषि को बढ़ावा देने के लिए हितैषी यदि कोई हैं तो वे एनडीए सरकार हैं।

इस अवसर पर जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश सिंह, नीरज कुमार पाली, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चंदेश्वरी राम, उपाध्यक्ष शनिचर सदा, जिला महासचिव योगेंद्र सदा, राजेंद्र साह, व्रजेश कुमार, विजयकांत सिंह आदि मौजूद रहे।अंत में धन्यवाद ज्ञापन जदयू जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल ने किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button