Blog

एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का 10वां गौरवशाली स्थापना दिवस समारोह!

एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का 10वां गौरवशाली स्थापना दिवस समारोह!

अमरदीप नारायण प्रसाद

एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस 2 मार्च 2025 को अपनी गौरवशाली 10वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। यह अवसर न केवल हमारी संस्थानिक उपलब्धियों और कठिन परिश्रम का प्रतीक है, बल्कि उन सभी महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त करने का भी अवसर है, जिन्होंने हमारे इस सफर को सफल बनाया है।

शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना, नवाचार को प्रोत्साहित करना और युवाओं के उज्जवल भविष्य के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य करना दृ हमारी यह यात्रा इन्हीं मूल्यों पर आधारित रही है। एक दशक पूर्व स्थापित एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने अपने अथक प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। आज, जब हम इस गौरवशाली सफर के 10 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव मना रहे हैं, तब हम अपने विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, संरक्षकों और शुभचिंतकों का हृदय से धन्यवाद करते हैं, जिनकी बदौलत यह सफलता संभव हुई है।

इस विशेष अवसर पर, प्रेरणादायक सफर के एक और महत्वपूर्ण पड़ाव के साक्षी बनें और इस दिन को अविस्मरणीय बनाएं। इस उत्सव को और भी यादगार बनाने के लिए एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। यह उत्सव हमारी प्रेरणा को और अधिक बढ़ाएगी तथा इस ऐतिहासिक दिन को और भी विशेष बना देगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button