Blog

193 किसानों के बीच 2 लाख 38 हजार 599 रूपए बोनस वितरण।

193 किसानों के बीच 2 लाख 38 हजार 599 रूपए बोनस वितरण।
आपकी आवाज।
वीरपुर प्रखंड के खरमौली दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के द्वारा मंगलवार को बोनस वितरण समारोह समिति के अध्यक्ष ललन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व विधायक कुंदन कुमार सहित अन्य अतिथियों द्वारा कुल 193 पशुपालक किसानों के बीच 2 लाख 38 हजार 599 रुपए बोनस की राशि व बाल्टी समेत अन्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान आगत अतिथियों को चादर माला व मोमेंटो से स्वागत किया गया। मौके पर बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर,बरौनी डेयरी के अध्यक्ष विजय शंकर, प्रबंध निदेशक रविन्द्र प्रसाद,निदेशक मंडल की पिंकी कुमारी , मुखिया अशोक पासवान , समाज सेवी रौशन चौरसिया समेत सैकड़ों स्थानीय ग्रामीण व पशुपालक किसान मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button