कॉमर्स और अकाउंट्स की शिक्षा के क्षेत्र में एक जाना – पहचान नाम है – अभिषेक भारद्वाज

कॉमर्स और अकाउंट्स की शिक्षा के क्षेत्र में एक जाना – पहचान नाम है – अभिषेक भारद्वाज का। इन्होंने वर्ष 2016 में सी. ए. की परीक्षा उत्तीर्ण की और अपने पैशन को जारी रखते हुए कॉमर्स के क्षेत्र में नामांकन करने वाले अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन देते रहे हैं और स्वयं बिहार सरकार के अंतर्गत लेखाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं परंतु फिर भी समय निकाल कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते रहते हैं और उन्हें इस कार्य के लिए कई बार कई मंचों पर सम्मानित भी किया गया है।
उनके प्रयास से प्रयासशील होकर पटना में दो संस्थानों की नींव भी रखी गई है जो आज कॉमर्स शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है जो Swot Commerce और गुरुदीक्षा कॉमर्स के नाम से जाने जाते हैं जहाँ वे अतिथि फैकल्टी के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते रहते हैं। उनका सपना है कि बिहार के विद्यार्थी कॉमर्स और सी. ए. के क्षेत्र में हमेशा देश में अग्रणी रहें।


