Blog

मृत शिक्षा सेवकों के आश्रितों को चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान

रोहतास से पंकज कुमारI मृत शिक्षा सेवकों के आश्रितों को चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतानI रोहतास जिले में मृत शिक्षा सेवकों (टोला सेवकों) के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मदन राय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) श्री निशांत गुंजन तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (साक्षरता) श्रीमती प्रियंका कुमारी की उपस्थिति में मृत शिक्षा सेवकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की गई। यह राशि CFMS (सेंट्रलाइज्ड फंड मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।
इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मदन राय ने कहा कि यह सहायता राशि मृतक के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करेगी। इससे उनके बच्चों की पढ़ाई एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति में मदद मिलेगी। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि आश्रितों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से भी अतिरिक्त सहायता दी जाएगी, जिससे वे अपने जीवन-यापन को सुचारू रूप से संचालित कर सकें।
इस योजना के तहत मृत शिक्षा सेवक धर्मराज राम (प्राथमिक विद्यालय खुड़िया, शिवसागर), दुखन राम (प्राथमिक विद्यालय पहलेजा, डेहरी), रामवतार राम (प्राथमिक विद्यालय पहलेजा मुसहर टोली, दावथ) एवं शुंभ राम (मध्य विद्यालय तराड़, नोखा) के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि दी गई। इन मृतक शिक्षा सेवकों की आश्रित पत्नियों जीउती देवी, सावित्री देवी, कलावती देवी और रितु देवी को यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित कर दी गई।
समारोह में मृतक आश्रितों के साथ-साथ लेखापाल श्री अनिल उपाध्याय, राज्य संसाधन समूह के सदस्य श्री बंशीधर दुबे एवं डाटा ऑपरेटर श्री अमित कुमार भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने इस सहायता राशि के त्वरित भुगतान की प्रक्रिया की सराहना की और भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
सरकार द्वारा शिक्षा सेवकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए इस तरह की पहल से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। मृतक आश्रितों ने सरकार और शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया और इस मदद को अपनी कठिन परिस्थितियों में संजीवनी बताया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button