स्वच्छता सुंदरता हमारी प्राथमिकता है-बबीता देवी
दो वित्तीय वर्ष में 34 करोड़, 89 लाख, 63 हजार, छः सौ रुपए की लागत से नप बीहट का किया गया विकास कार्य,,मुख्य पार्षद
स्वच्छता और सुन्दरता हमारी पहली प्राथमिकता है।
अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी ने शुक्रवार को बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित पत्रकार संघ बरौनी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता में नगर परिषद बीहट की स्वच्छता और सुन्दरता शामिल है। हम अपने कार्यकाल में दो वित्तीय वर्ष में 34 करोड़ 89 लाख 63 हजार छः सौ रुपए की योजनाओं को धरातल पर उतारा है। हमारे कार्यकाल से पूर्व प्रति वित्तीय वर्ष टैक्स बसुली मात्र 5-6 लाख रुपए हुआ करता था।जो आज के वित्तीय वर्ष तक में बढ़कर 45 लाख से अधिक है। साफ-सफाई का जिक्र करते हुए कहा कि जब मैं आयी थी उस समय साफ-सफाई के नाम पर खानापूर्ति किया जा रहा था। पर आज के समय में साफ-सफाई का काम सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। जिसका निरीक्षण मैं स्वयं भी करती रहती हूं तथा विभिन्न स्तरों से भी कराई जाती है। वहीं आवास योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि नगर परिषद बीहट में प्रथम किस्त देने के बाद लम्बे समय से इस योजना पर विराम लगा हुआ था। जिसे कोई देखने वाला नहीं था। पर हमारे प्रयास करने के पश्चात 1975 लाभुकों के लिए राशि विभाग से लायी गई और उसमें से 1226 आवास पूर्ण हो गये हैं। चालू वित्तीय वर्ष में आवास योजनान्तर्गत 1940 लाभान्वितों को चिन्हित किया गया है। वहीं पेंशन योजना पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को योजना का लाभ लगाने के लिए चक्कर पर चक्कर लगाने पड़ते थे पर अब सीधे लाभार्थियों के खाते में राशि भेजी जाती है। जिसके अंतर्गत 402 लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है। आय जैसी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि नगर परिषद बीहट में पांच से छः लाख रुपए कर वसूली होता था। जिसे बढ़ाकर 46 लाख रुपया कर वसूली के रूप में नगर परिषद बीहट को प्राप्त होता है। जिस राशि का उपयोग नगर परिषद बीहट के विकासात्मक कार्यों में किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुनिधि योजना के तहत 1028 लाभुकों के बीच ऋण वितरण किया गया है। जिससे वह आत्मनिर्भर हों जाएं । नगर परिषद बीहट क्षेत्र में मच्छरों से तथा मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए कीटनाशक दवाओं एवं फॉगिंग की व्यवस्था की गई है। इस प्रकार से आगे के लिए विभिन्न वार्डों में कुल 106 योजनाओं को चिन्हित किया गया है। जो जल्द ही टेंडर किया जाएगा। इस प्रकार विगत दो वित्तीय वर्ष में मेरे द्वारा कई विकासात्मक कार्य किए गए हैं और विकासात्मक कार्य किए जाएंगे। वहीं उन्होंने समस्त नगर परिषद बीहट वासियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों,स्वच्छ आलोचकों तथा लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को इसमें सहयोग करने का अपिल किया। मौके पर पूर्व विधानपार्षद भूमिपाल राय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, वार्ड पार्षद अशोक सिंह, रामनरेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, पूर्व मुखिया अजय कुमार, प्रवीण कुमार , सुनील कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
🙏
शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं ईद,रामनवमी एवं छठ — वीडीओ।
खानपुर,थानाक्षेत्र में शांति और सद्भाव पूर्वक ईद,रामनवमी और छठ मानने की लेकर थाना परिसर में आज शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने की जबकि संचालन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने कहा कि आगामी पर्व हमलोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है,जहां एक साथ हिन्दू भाईयों का रामनवमी दुर्गा पूजा और छठ है,वहीं मुस्लिम भाइयों के बड़ा पर्व ईद है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि सभी लोग आपस में मिलजुल कर शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा से साथ पर्व मनाएं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान उपद्रवियों,शराब माफिय…
🙏
अधिवक्ता संजय कुमार बबलू को मिला अंतर्राष्ट्रीय वीरता गौरव सम्मान मात्र 15 बरस की अल्पायु में रक्तदान करके समाज सेवा की शुरुआत करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले की पहचान बनाने वाले समस्तीपुर जिले के दूधपुरा निवासी स्वयंसेवी संस्था संघ (बिहार )के सचिव चर्चित अधिवक्ता संजय कुमार बबलू को आमजन सेवा समिति के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वीरता गौरव सम्मान 25से विथान में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गयाl बताते चले कि अधिवक्ता संजय ने अपने जीवन में अभी तक 53 बार रक्तदान करके समस्तीपुर जिले के सर्वश्रेष्ठ रक्तदाता के रूप में एक तरफ जहां कीर्तिमान स्थापित किया है वहीं दूसरी तरफ सामाजिक संगठन प्रगति आदर्श सेवा केंद्र की स्थापना 1987 में कर के पूरे देश के अंदर में राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन पूर्वोत्तर राज्यों में योग शिविर का आयोजन बाल श्रमिक विद्यालयों का संचालन स…
🙏
कहां मैं भाव बेचने आया
लफ़्ज़ों के शहर में
कहां मैं भाव बेचने आया?
यहां लोग…
इस्तेमाल करते हैं
अपने स्वार्थ के लिए
किसी का दर्द, व्यथा,
हालात और दुःख…
कहां मैं ठूंठ-से शहर में
शीतल-छांव बेचने आया।
यहां लोग….
सिर्फ खेलते हैं अल्फाजों से,
बढ़ा चढ़ाकर कहते हैं…
अमीरों की गाथाएं,
स्टारों की जुबानी,
नेताजी के कारनामे,
कहां मैं नकाबपोश शहर में
मर्यादित दांव बेचने आया।
यहां लोग….
करते हैं तोहीन शब्दों की,
तोड़ मरोड़ कर फंसा देते हैं
बेतुकी बातें,
हरकतें तन-मन की,
बेमतलबी इरादे,
कहां मैं कीचड़-से शहर में
गंगा – बहाव बेचने आया।।
लफ़्ज़ों के शहर में ‘मुसाफिर’….
कहां मैं भाव बेचने आया।।
रोहताश वर्मा ‘मुसाफ़िर’
खरसंडी, नोहर, राजस्थान
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में रूद्राकुल कंपटीशन एकेडमी के बच्चों का जलवा!
अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर : शहर के दादपुर स्थित रूद्राकुल कंपटीशन एकेडमी के बच्चों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में अपना परचम लहराया है। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 में कक्षा 6 के लिए कुल 32 बच्चों का विभिन्न जिलों से रिजल्ट हुआ और वहीं कक्षा 9 के लिए भी 2 बच्चों का रिजल्ट हुआ। इसको लेकर निदेशक अविनाश राय ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



