समस्तीपुर (हसनपुर) : समस्तीपुर – खगड़िया रेलखंड के हसनपुर रोड जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी गोविंद सिंह का स्थानांतरण मधुबनी के जयनगगर आरपीएफ ओपी कर दिया गया

रोसड़ा अनुमंडल से सचिन झा की रिपोर्ट
हसनपुर आरपीएफ प्रभारी का हसनपुर से जयनगर स्थानांतरण, दी गई विदाई
समस्तीपुर (हसनपुर) : समस्तीपुर – खगड़िया रेलखंड के हसनपुर रोड जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी गोविंद सिंह का स्थानांतरण मधुबनी के जयनगगर आरपीएफ ओपी कर दिया गया है। इन्होंने हसनपुर आरपीएफ में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा किया। इस उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें आरपीएफ, जीआरपी और प्रबुद्ध नागरिकों ने उन्हें मिथिला परंपरा के अनुसार, पाग, माला, चादर पहना कर सम्मान के साथ विदाई दिया।
इस दौरान पूर्व जिला पार्षद शंभू भूषण यादव ने कहा कि इन्होंने आरपीएफ प्रभारी के तौर पर हसनपुर में अच्छा काम किया है और रेल यात्रियों के साथ साथ स्थानीय लोगों से बेहतर संबंध स्थापित कर काम किया।
मौके पर जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश पासवान, स्टेशन अधीक्षक मनोज चौधरी, संजीत प्रसाद, मुखिया रामसखा राय, शिवचंद्र यादव, अवधेश राय, मुकेश चौधरी, राजीव कुमार सिंह, संजय शीतांशु, ऋतुध्वज राय, लक्की सिंह, अश्वनी कुमार, सचिन झा दीपक कुमार चंदन सिंह रामाशीष यादव, सुल्तान अंसारी समेत अन्य मौजूद रहे।


