Blog

पक्षियों के लिए पानी के साथ दानों का कर रहे इंतजाम!

अमरदीप नारायण प्रसाद

पन्ना. पवई. शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में इको क्लब द्वारा,इको क्लब प्रभारी सतानंद पाठक के नेतृत्व में पक्षियों के लिए पानी के साथ दानों की व्यवस्ता की जा रही है।
विद्यालय के इको क्लब प्रभारी ने बताया कि इको क्लब सदस्यो, के साथ विद्यालय के छात्र-छत्राओं ,द्वारा गर्मियो में पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्ता अपने छतो पर घर के पेड़ों पर सकोरे एवं अन्य माध्यम से पानी और पक्षियों के लिए दाने का प्रबंध किया जा रहा है।
इसके साथ ही सभी से निवेदन भी किया जा रहा है कि वे,
सभी इस कार्य को करे और दूसरों को भी करने के लिए कहे। प्रधान अध्यापक श्रीमती माया खरे ,शिक्षक सतानंद पाठक , सिद्धार्थ सागर एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं ये पुनीत कार्य कर रहे है। इको क्लब प्रभारी शिक्षक सतानंद पाठक ने पक्षियों को दाना पानी रखते हुए कहा कि
गर्मी में मानव हो या फिर पशु-पक्षी सभी को ठंडे जल की तलाश रहती है। पक्षियों को पानी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है।

गर्मियों में घरों के आसपास इनकी चहचहाहट बनी रहे, इसके लिए जरूरी है कि लोग पक्षियों से प्रेम करें और उनका विशेष ख्याल रखें। पर्यावरण प्रेमी शिक्षक सतानंद पाठक द्वारा कई वर्षों से पक्षियों के लिए दाना पानी अभियान चलाया जा रहा है ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button