बजट पर चर्चा, सामान्य बोर्ड की बैठक लेकर सरायरंजन के पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
अमरदीप नारायण प्रसाद
बजट पर चर्चा व समान्य बोर्ड की बैठक के नाम पर अब तक होते आ रहा है खानापूर्ति:- नीरज झा वार्ड पार्षद सह वार्ड पार्षद संघ अध्यक्ष।
तीन वित्तीय वर्ष के बजट प्रस्ताव पारित होने के बाद भी प्रस्ताव के अनुसार नहीं हो सका कार्य:- मुकेश मणि चौधरी पार्षद प्रतिनिधि।
सरायरंजन नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी की मनमानी को लेकर दर्जनों वार्ड पार्षद एकजुट होना शुरू कर दिया है मिली जानकारी के अनुसार दर्जनों वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें बजट पर चर्चा एवं समान बोर्ड की बैठक करने हेतु आग्रह किया गया है।
आपको बताते चलें कि लिखित आवेदन के अनुसार तीन वित्तीय वर्ष में प्रस्ताव पारित किया गया लेकिन प्रस्ताव के अनुसार कार्य नहीं कराया गया, सामान्य बोर्ड की बैठक में दिए गए सुझाव को नजरअंदाज किया गया और अगर ऐसा होता रहा तो सामान्य बोर्ड की बैठक व बजट पर चर्चा का कोई मतलब ही नहीं रह जाएगा।
वहीं पार्षदों ने लिखित आवेदन के द्वारा समय समय पर योजनाओं के सफल क्रियान्वय के लिए प्रशिक्षण का भी मांग किया है।
विदित हो कि लिखित आवेदन में उप मुख्यपार्षद सुष्मिता कुमारी, वार्ड पार्षद सह वार्ड पार्षद संघ अध्यक्ष नीरज झा, बैजनाथ झा, कविता कुमारी, तंजील ईमाम, बॉबी चौधरी, पूनम देवी, प्रियंका कुमारी, शुशील कुमार राय, मो असगर अली, सीता देवी, मीना देवी, सविता देवी, पूजा देवी, देवेंद्र पासवान, किरण देवी, गीता देवी, रंजीत पासवान, मंटून सहित अन्य वार्ड पार्षद शामिल हैं।



