Blog

आल इंडिया ट्रेड यूनियन कॉंग्रेस (एटक) का जिला सम्मेलन सम्पन्न

लखनऊ – आल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) जिला कमेटी, लखनऊ का जिला सम्मेलन दिनांक 30 मार्च 2025 को जिलाध्यक्ष का. रामेश्वर प्रसाद यादव की अध्यक्षता एंव प्रान्तीय महामंत्री का. चन्द्रशेखर, अध्यक्ष का. वी. के. सिंह, व उपाध्यक्ष का. रामभजन मौर्य की उपस्थिति में 7 – विशेश्वरनाथ रोड-लखनऊ पर सम्पन्न हुयी, जिसमें एटक से सम्बद्ध 20 यूनियनों के 25 प्रतिनिधि साथियों ने भाग लिया। बैठक में श्रमिक वर्ग के उपर हो रहे हमले तथा श्रम कानूनों में परिवर्तन सहित लखनऊ जनपद के यूनियनों को और सशक्त बनाने तथा विभिन्न परिस्थितियों से जूझ रहे श्रमिकों को लामबन्द करने आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुयी। अंत में यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 20 य 21 अप्रैल 2025 को लखनऊ में होने वाली एटक राज्य सम्मेलन में लखनऊ के साथी सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिनिधियों का स्थागत जोश खरोश के साथ करेंगे तथा सम्मेलन को भव्यता प्रदान करेंगे। जिला सम्मेलन में यह भी निर्णय लिया गया कि एटक से सम्बद्ध विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारी समस्याओं एवं असंगठित क्षेत्र के कामगारों की समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश का ध्यान आकर्षण करने हेतु मई माह में अपर श्रमायुक्त, लखनऊ कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिला सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें चुने गए पदाधिकारियों में संरक्षक के रूप में रामेश्वर प्रसाद यादव इंजीनियरिंग उद्योग, विमल पाण्डेय नगर निगम, लखनऊ, मान सिंह भारतीय किसान, श्रमिक जनशक्ति यूनियन, अध्यक्ष पद पर अखिलेश सिंह उ.प्र.कोआपरेटिव, इंस्पेक्टर्स (पदो.) एसोसिएशन, उपाध्यक्ष पदो पर बाबू मुकेश नगर निगम, लखनऊ, होमेन्द्र मिश्रा उ.प्र. रोडवेज संविदा कर्मचारी संघ, बी.बी. सिंह उ.प्र.राज्य भण्डारण निगम, ओम प्रकाश पशु पालन विभाग उत्तर प्रदेश, अमर सिंह भारतीय किसान मजदूर जनसेवा यूनियन, मो. सलीम यू.पी. होमबेस्ड कर्मचारी यूनियन, राजकुमार अवध भवन निर्माण कर्मकार मजदूर यूनियन, लखनऊ, महामंत्री पद पर रमेश कश्यप उ.प्र. प्राइवेट वाहन चालक यूनियन, उपमहामंत्री पद पर के.एम. गुप्ता संयुक्त जिला चिकत्सालय आउटसोर्स संविदा-कर्मचारी संघ, मंत्री पदो पर नौमी लाल भवन निर्माण एंव अन्य असंगठित बहुजन यूनियन, लखनऊ, वसीम हैदर हुसैनबाद एंव सम्बद्ध ट्रस्ट कामगार यूनियन, लखनऊ, दिनेश यादव भारतीय किसान यूनियन (धरती पुत्र) लखनऊ, संदीप यादव केनरा बैंक अस्थाई कर्मचारी संघ, कोषाध्यक्ष पद पर रामइकबाल उपाध्याय उ.प्र. बिजली कर्मचारी संघ, सदस्यों में पूजा देवी उ.प्र. महिला घरेलू कामगार यूनियन, बिरेन्द्र कुमार बायोलजिकल प्रोडक्ट कर्मचारी संघ, पशुपालन विभाग, गोपाल सिंह उ.प्र. राजकीय निर्माण निगम, परमानन्द जिला सचिव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, लखनऊ, सूरज यू.पी. एग्रो को पदो से मनोनीत किया गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button