मार-पीट मामले में एफआईआर दर्ज।
अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बथौली गांव में बीते दिन हुए मार-पीट मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस संबंध पुलिस को आवेदन देते हुए बथौली गांव निवासी सुरेश शर्मा के पुत्र अंकित कुमार ने कहा है कि 29 मार्च के संध्या में करीब छः बजे बथौली ढाला से बथौली गांव स्थित अपने घर आ रहे थे तभी रास्ते में बथौली गाछी टोला स्थित सार्वजनिक बैठका के समीप पूर्व से घात लगाए बैठे स्थानीय लोगों ने हम पर लोहे की रड से मार-पीट कर गम्भीर रूप से ज़ख़्मी कर दिया। मार-पीट करने वालों में सुनसुन पासवान का पुत्र राहुल कुमार, जनक पासवान का पुत्र श्रवण पासवान, राजेश चौधरी का पुत्र नीतीश कुमार, बिट्टू पासवान का पुत्र सच्चो पासवान, मनोज पासवान का पुत्र भोला कुमार तथा आलोक कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बरौनी रंजन कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले में थाना कांड संख्या- 56/25 में एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है । ज़ख़्मी युवक अंकित कुमार को स्थानीय लोगों के सहयोग से बरौनी अस्पताल लाया गया जहां से बेहतर इलाज हेतु बेगूसराय अस्पताल भेज दिया गया है।


