Blog

सरस्वती विद्या मंदिर चोरसुआ के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

कम संसाधनों में बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सरस्वती विद्या मंदिर कोचिंग संस्थान के बच्चों ने मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। कोचिंग में पढ़ने वाले सभी 21 बच्चों ने मैट्रिक परीक्षा में न केवल प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए बल्कि कुछ बच्चे तो जिले के टॉप टेन में जगह बनाने में कामयाबी भी हासिल की है। विदित हो कि कोचिंग में पढ़ने वाले सभी बच्चों के पास पर्याप्त संसाधन का अभाव रहता है फिर भी उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर न केवल सफल हुए बल्कि आगे का उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। 473 अंक प्राप्त कर शिवानी कुमारी ने बताया कि पिताजी खेती करके हमें डॉक्टर बनाने का सपना देखें हैं मैं पूरा प्रयास करूंगी कि उनके सपने को अपनी मेहनत से पूरा करूं। कोचिंग निदेशक सोनू कुमार सक्सेना ने बताया कि हम शिक्षा को पेशा न बनाकर बच्चों को आगे बढ़ने की सीढ़ी के रूप में उपयोग करते हैं और शिक्षकों के सहयोग से बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध करने का प्रयास करते हैं, इसी का परिणाम है कि विगत वर्षों में भी कोचिंग के बच्चों ने जिले के टॉप टेन में जगह बनाकर गौरवान्वित होने का अवसर मुहैया कराया है। कोचिंग के सभी बच्चों के सफल होने व टॉप टेन में जगह बनाने पर समाजसेवी सुजीत कुमार, सोनू कुमार, दिनेश कुमार गुप्ता, छोटेलाल कुमार, मुखिया चन्दन कुमार, सरपंच राकेश कुमार, पर्यावरणविद व शिक्षक रोहित कुमार, सतीश कुमार वर्मा, संजीव कुमार ने उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button