Blog

2 अप्रैल को डीआरएम के समक्ष धरना की सफलता को लेकर चलाया जनसंपर्क अभियान

भोला टाकीज, मुक्तापुर एवं दलसिंहसराय रेल गुमटी पर औवरब्रीज निर्माण कार्य जल्द शुरू हो- सुरेंद्र

पीओएच डब्बा निर्माण की मांग पर रेल कारखाना पर होगा अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन आंदोलन-शत्रुधन पंजी

कर्पूरीग्राम-ताजपुर-भगवानपुर, केबल स्थान-कर्पूरीग्राम एवं दलसिंहसराय-पटोरी नई लाईन का निर्माण हो-सुरेंद्र

अमरदीप नारायण प्रसाद, समस्तीपुर:- भोला टाकीज, मुक्तापुर एवं दलसिंहसराय रेल गुमटी पर निर्माण कार्य जल्द शुरू करने समेत अन्य मांगों को लेकर सर्वदलीय रेल विकास एवं विस्तार मंच द्वारा 2 अप्रैल को डीआरएम के समक्ष धरना-प्रदर्शन में भाग लेकर सफ़ल बनाने की अपील रेल विस्तार एवं विकास मंच के सदस्य सह भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बुधवार को भोला टाकीज रेल गुमटी, मुक्तापुर रेल गुमटी आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर छात्र, नौजवान, व्यवसाई, किसान, मजदूर, बुद्धिजीवी समेत सभी राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों, दलों के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से की है।
रेल विस्तार एवं विकास मंच के सदस्य सह भाकपा माले के नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि सर्वदलीय संगठन समस्तीपुर रेल विकास एवं विस्तार मंच जिले में रेल का विकास एवं विस्तार के लिए समर्पित संगठन है। इसके बैनर तले डीजल शेड, टुनटुनिया गुमटी औवरब्रीज, माधुरी चौक औवरब्रीज समेत कई अन्य मुद्दे पर आंदोलनात्मक जीत मिली है। कर्पूरीग्राम-ताजपुर-महुआ-भगवानपुर, केबल स्थान-कर्पूरीग्राम, दलसिंहसराय-पटोरी नई रेल लाईन, रेल कारखाना में पीओएच निर्माण कार्य शुरू करने, माधुरी चौक पर चिल्ड्रेन का जीर्णोद्धार करने समेत जिले में रेल का विकास एवं विस्तार के लिए संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर के सांसद द्वारा भोला टाकीज औवरब्रीज निर्माण कार्य का शिलान्यास गड़बड़ी में प्रक्रिया को नजरअंदाज कर 2025 विधानसभा चुनाव में क्रेडिट लेने के चक्कर में किया गया है। सर्वविदित है कि औवरब्रीज निर्माण कार्य हेतु न जमीन अधिग्रहण किया गया है और न ही जमीन खाली कराया गया और न ही विभाग से वर्क आर्डर मिला है।
मंच के संयोजक शत्रुघ्न पंजी ने कहा कि 2 अप्रैल को डीआरएम के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने एवं अगली कड़ी में रेल कारखाना पर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन आंदोलन किया जाएगा। श्री पंजी ने जिलेवासियों, सभी संगठन एवं राजनीतिक दलों से 2 अप्रैल को 11 बजे से डीआरएम के समक्ष धरना-प्रदर्शन में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button