Blog
चकपहाड़ चौर (मोरबा-समस्तीपुर) में दर्जनों एकड़ गेहूं की तैयार फसल जलकर राख।
अमरदीप नारायण प्रसाद
मोरवा /समस्तीपुर :-बिजली की शर्ट सर्किट से आग लगना बताया जाता है। लोगों ने ट्रेक्टर से खेत जोतकर अग्निशमन सेवा की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक दर्जनों बिघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फसल को जलते देख किसानों को दहाड़ मारकर रोने से पूरे वातावरण क्रंदनमय बना रहा।
भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने सरकार से आगलगी पीड़ित किसानों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है।



