Blog

चौधरी रामसिंह नेताजी बदरपुर में रुका हुआ काम प्रारंभ किया।

चौधरी रामसिंह नेताजी बदरपुर में रुका हुआ काम प्रारंभ किया।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बदरपुर के विधायक चौधरी रामसिंह नेताजी ने बदरपुर विधानसभा में कैमरा और लाइट को जन जन तक पहुंचाने का काम प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने बदरपुर वार्ड में कैमरा और लाइट लगवाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। शीघ्र ही सभी वार्ड में कैमरा और लाइट लगवाने का काम शुरू हो जाएगा। चौधरी रामसिंह नेताजी ने कहा कि अब हमारा सरकार नहीं है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन बदरपुर विधानसभा में विकास कार्य के लिए हमलोग सरकार से मिलकर इस क्षेत्र की विकास के लिए कार्य करेंगे। हमारा लक्ष्य है बदरपुर विधानसभा में सभी वार्डो में सीवर और पानी को पहुंचाने का कार्य जल्द शुरू होगा। हमने हॉस्पिटल के लिए वादा किया था वे काम मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री से मिलकर पूरा करवाने का कोशिश करूंगा।

चौधरी रामसिंह नेताजी ने कहा कि मैं जनता के सेवक के रूप कार्य पहले भी करता था और आगे करता रहूंगा। मैं विशेषकर जैतपुर वार्ड के लिए खड्डा कॉलोनी में कार्यालय खोला हूं। यहां कि जनता से विशेष लगाव है और उनको हमेशा सेवा करता रहूंगा। खड्डा कॉलोनी के कार्यालय में प्रत्येक शनिवार को सुबह 11 .00 बजे से 1.00 बजे तक बैठते है बाकी दिनों में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष नागर बैठते है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button