Blog

अप्रैल 2025 को आकांक्षी प्रखंड खानपुर, समस्तीपुर में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा के अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम हेतु विभागीय समीक्षात्मक बैठक एवं पोषण पखवाड़ा 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 के सफलता हेतु समन्वय समिति का बैठक आयोजित किया गया।

अप्रैल 2025 को आकांक्षी प्रखंड खानपुर, समस्तीपुर में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा के अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम हेतु विभागीय समीक्षात्मक बैठक एवं पोषण पखवाड़ा 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 के सफलता हेतु समन्वय समिति का बैठक आयोजित किया गया।
आज के बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा के द्वारा सभी 40 इंडिकेटर के वर्तमान स्थिति पर डाटा बेस्ड चर्चा किया गया एवं वित्तीय वर्ष 2025- 26 में सभी 40 इंडिकेटर का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु स्ट्रेटजी बनाकर कार्य करने हेतु निर्देश दिए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राणा नितेश सिंह द्वारा बताया गया की आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य के सभी 7 इंडिकेटर कि लक्ष्य प्राप्ति हेतु मिशन मोड में कार्य कराया जा रहा है एवं इसका नियमित मॉनिटरिंग किया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 अंतर्गत प्रस्तावित विभिन्न एक्टिविटीज पर चर्चा किया गया एवं परियोजना स्तर से लेकर आंगनबाड़ी केंद्र स्तर तक पोषण रैली का आयोजन, पोषण मेला का आयोजन, लोगों को संतुलित एवं पोषक आहार अप‌नाने हेतु स्वस्थ भोजन संकल्प अभियान, सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य एवं पोषण सेवा, अत्यंत कुपोषित बच्चों का पहचान, देखभाल एवं रेफरल पर चर्चा किया गया एवं पोषण पखवाड़ा के सफल आयोजन हेतु आवश्यक निर्णय लिए गए। आईसीडीएस अंतर्गत सभी इंडिकेटर कि लक्ष्य प्राप्ति हेतु किया जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा विस्तार पूर्वक बताया गया। सामाजिक विकास अंतर्गत जीविका द्वारा आयोजित किया जा रहे महिला संवाद कार्यक्रम पर विस्तार पूर्वक चर्चा किये एवं इसके सफलता हेतु निर्णय लिए गए।
उक्त बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा, डॉ राणा नितेश सिंह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी खानपुर, वर्षा सिन्हा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी खानपुर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पीएचईडी पदाधिकारी, जीविका प्रखंड प्रबंधक विक्रम जी, पिरामल स्वास्थ्य से प्रोग्राम लीडर केशव कुमार, महिला पर्यवेक्षिका सुमन कुमारी, प्रखंड कृषि कार्यालय से प्रवेश कुमार, सभी विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button