संस्कृति व संस्कार की महत्ता शिक्षा के साथ साथ जीवन में भी है ,,,- विकास वैभव।

संस्कृति व संस्कार की महत्ता शिक्षा के साथ साथ जीवन में भी है ,,,- विकास वैभव।
अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
बच्चों में कला बिखेरने की छिपी हुई अपार संभावनाएं को मंच पर ला रहा है नार्थ सेंट विलियम्स एकेडमी। संस्कृति व संस्कार की महत्ता शिक्षा के साथ साथ जीवन में भी है। उक्त बातें शनिवार की देर शाम में तीलरथ मोसादपुर स्थित नार्थ सेंट विलियम्स एकेडमी के 15 वां वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह बीहट निवासी आईपीएस अधिकारी विकास वैभव,विशिष्ट अतिथि एसओएस बाल ग्राम उलाव के निर्देशक बीडी मालाकार,
पैप्सी प्लांट हेड मनोज द्विवेदी, एच आर गौरव कुमार मिश्रा, लाइंस क्लब बेगूसराय के चिकित्सक डा संजीव अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, संदीप मस्करा, अजय मोहन तलवार, सतीश कुमार प्रसाद एवं नार्थ सेंट विलियम्स एकेडमी तीलरथ मोसादपुर के निर्देशक सह प्राचार्य मोहन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं इस दौरान वेदों उच्चारण, स्वास्ती वाचन, गणेश स्तुति, गणेश वन्दना आचार्य एवं नन्हें नन्हें बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। उत्साहित बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीत व नृत्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का लूट लिया। गदगद हृदय से उपस्थित सभी गणमान्य एवं अभिवावकों ने अपने तालियों की गरगराहट से बच्चों को हौसला अफजाई करते रहे, वहीं आगत अतिथियों को विद्यालय परिवार द्वारा अंगवस्त्र ,बुके एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विद्यालय परिवार के अगुवाई में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्यजनों द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। सम्मानित होने वाले बच्चों में चांदनी झा,शुभम झा, मुस्कान शर्मा,अनीश कुमार,अंश, प्रिंस सहित अन्य शामिल हैं। मौके पर शिक्षक उत्पल कुमार,मो अब्दुल्ला ,किरण कुमारी, पूजा कुमारी,उषा कुमारी एवं आशा कुमारी सहित सभी शिक्षक,शिक्षिकाएं और छात्र, छात्राएं उपस्थित थे।


