Blog

28 अप्रैल को बिहार के सभी जिला मुख्यालय पर आपदा मित्रों व सखियों नियमित मानदेय देने सहित अन्य मांगों को लेकर करेंगे विरोध प्रदर्शन:- रौशन

28 अप्रैल को बिहार के सभी जिला मुख्यालय पर आपदा मित्रों व सखियों नियमित मानदेय देने सहित अन्य मांगों को लेकर करेंगे विरोध प्रदर्शन:- रौशन

अमरदीप नारायण प्रसाद

प्रशिक्षण के दौरान बकाया राशि एवं दशहरा, छठ पर्व एवं विभिन्न घाटों पर लिए गए कार्य दिवस का बकाया राशि अभिलंब सभी आपदा मित्रों का भुगतान किया जाए:- मनोज शर्मा

पटना मे राष्ट्रीय आपदा मित्र, संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रौशन कुमार व प्रदेश सचिव मनोज कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि बिहार के आपदा मित्रों, सखियां, गोताखोर, मास्टर ट्रेनर, राष्ट्रीय आपदा मित्र, संगठन के बैनर तले 28 अप्रैल को कार्य दिवस का बकाया राशि एवं नियमित मानदेय देने सहित अन्य मांगों को लेकर को बिहार के सभी जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर जिला अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौपेंगा।

प्रदेश अध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार, बिहार में 9600 आपदा मित्र/सखियों को प्रशिक्षण कराकर छोड़ दिया है, आपदा मित्रों/सखियों अब चुप रहने वाला नहीं, उनका भी परिवार है, और रोटी, कपड़ा, मकान की जरूरत पड़ता है, आगे उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान बकाया राशि, सरकार द्वारा घोषित 5 लाख रुपया की बीमा राशि को लागू करते हुए बीमा राशि 20 लाख रुपया किया जाएं, सभी आपदा मित्रों एवं/ सखियों को सरकारी आपदा कर्मचारी घोषित किया जाएं, स्वास्थ्य बीमा, ई एस आई, पी एफ , रिटायरमेंट सहित अन्य सुविधाएं देकर सामाजिक सुरक्षा की गारंटी करें, सभी आपदा मित्रों/ सखियों को न्यूनतम वेतनमान 26910 प्रतिमाह की गारंटी करें, सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए आपदा कार्यालय में आपदा मित्रों/ सखियों को बहाल करते हुए कार्यालय को संचालित किया जाएं, आपदा मित्रों/ सखियों को केन्द्र सरकार की एक ही योजना के तहत प्रशिक्षण दी गई है, इसलिए एक ही योजना के तहत समायोजित कर, कार्य एवं वेतन तय करें, अब तक आपदा मित्रों से लिए गए कार्यों का अभिलंब भुगतान किया जाएं, सुरक्षित शनिवार का भुगतान समान कार्य का समान वेतन से भुगतान किया जाएगा।

वही संगठन के प्रदेश सचिव मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मित्र संगठन के बिहार राज्य पदाधिकारी का बैठक करने के बाद 28 अप्रैल को मागों संबंधित झंडा-बैनर तले बिहार के सभी जिला मुख्यालय पर 9600 आपदा मित्रों/सखियों की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा जाएगा। बैठक मे राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार, राष्ट्रीय महामंत्री, संजय कुमार सुमन, प्रदेश उपाध्यक्ष मुख्तार खान, कोषाध्यक्ष दिवाकर कुमार, हिमांशु कुमार, धीरज कुमार, रंजन कुमार, मो० आदम खान, मो० खालिद मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button