Blog

आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर समस्तीपुर समाहरणालय पर किया प्रदर्शन ।

आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर समस्तीपुर समाहरणालय पर किया प्रदर्शन ।

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर
बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (ऐक्टू) के बैनर तले बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर समाहरणालय पर प्रदर्शन किया‌ ।
प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं के जोरदार नारेबाजी के बाद जुलूस सभा में तब्दील हो गया‌। सभा की अध्यक्षता आशा संघ के कल्पना कुमारी ने किया। सभा को कल्पना सिन्हा,पूनम कुमारी, अर्चना झा ने संबोधित किया।
मौके पर सभा को संबोधित करते हुए स्कीम वर्कस के प्रभारी नेता महेश कुमार ने कहा कि आशा को नियमित करने 26 हजार रूपए वेतन देने आदि मांगों को लेकर संघ वर्षों से संघर्षरत है। दूसरे राज्यों में आशा को बिहार से अधिक सुविधा प्राप्त है लेकिन महिला सशक्तिकरण की ढ़ोल पिटने वाली भाजपा-जदयू की नीतीश कुमार आशा को दोयम दर्जे का कर्मचारी घोषित कर रखा है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं के मांगों को पूरा करने अन्यथा संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी। अंत में 7 सूत्री स्मार पत्र जिलाधिकारी को सौंपकर मांगों को पूरा करने की मांग की गई। प्रदर्शन में मुरत रानी, मीना कुमारी,संजू कुमारी,अंजू कुमारी,शांति देवी , राजू देवी,विंदुवाला, सीता देवी,रेखा कुमारी,कौशल्या देवी आदि ने भाग लिया ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button