Blog

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने जिले के दोनों शहीदों के स्वजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किया।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने जिले के दोनों शहीदों के स्वजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किया।

अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज ।

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने मंगलवार को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान बेगूसराय जिले के दोनों शहीदों के स्वजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने राजेंद्र सेतू के रास्ते बेगूसराय जिला सीमा में प्रवेश किया जहां जदयू कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका भव्य स्वागत किया। जिसके बाद बेगूसराय जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, बरौनी प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह एवं पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय, मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी के अगुवाई में बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर पंचायत वार्ड नंबर -8 निवासी झपस राय के 44 वर्षीय पुत्र शहीद जेसीओ सुजीत कुमार के घर पहुंच स्वजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किया। वहीं जनता दल यू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने शाहिद जेसीओ सुजीत कुमार के तैल चित्र पर श्पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय ,प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह ,नगर परिषद बीहट मुख्य पार्षद बबीता देवी , पूर्व विधान परिषद सदस्य भूमिपाल राय, पूर्व जिप सदस्य श्रीराम राय, अधिवक्ता अवधेश राय, वरिष्ठ जदयू नेता अरुण कुमार महतो , विकास कुमार , प्रवीण कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने शहीद सुजीत कुमार की धर्मपत्नी सिंधू देवी, माता शांति देवी, पिता झपस राय, पुत्री संध्या कुमारी, सोनम कुमारी ,पुत्र प्रिंशु कुमार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों , सांगठनिक कार्यकर्ताओं से मिलकर शहीद सुजीत कुमार के व्यक्तिगत जीवन, व्यक्तित्व, पढ़ाई- लिखाई, सैन्य सेवा काल के जीवन का जानकारी प्राप्त किया तथा शहीद जेसीओ सुजीत कुमार के बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा इन्हें उच्च एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किया जाए। इस दौरान उन्होंने स्वजनों से अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया और कहा हम और जदयू पार्टी, हमारी राज्य तथा केंद्र सरकार आपके साथ हमेशा खड़े रहेंगे। अबतक जो भी सुविधा प्रदान किया गया है वह सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है और आगे जो भी सुविधा होगी वह सरकार उपलब्ध कराएगी। वहीं इसके साथ ही राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने अपने काफिले के साथ जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत छातौना गांव निवासी शहीद के परिवार से मिलने के लिए रवाना हो गए।। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने राजेंद्र सेतू के रास्ते बेगूसराय जिला सीमा में प्रवेश किया जहां जदयू कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका भव्य स्वागत किया। जिसके बाद बेगूसराय जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, बरौनी प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह एवं पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय, मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी के अगुवाई में बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर पंचायत वार्ड नंबर -8 निवासी झपस राय के 44 वर्षीय पुत्र शहीद जेसीओ सुजीत कुमार के घर पहुंच स्वजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किया। वहीं जनता दल यू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने शाहिद जेसीओ सुजीत कुमार के तैल चित्र पर श्पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय ,प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह ,नगर परिषद बीहट मुख्य पार्षद बबीता देवी , पूर्व विधान परिषद सदस्य भूमिपाल राय, पूर्व जिप सदस्य श्रीराम राय, अधिवक्ता अवधेश राय, वरिष्ठ जदयू नेता अरुण कुमार महतो , विकास कुमार , प्रवीण कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने शहीद सुजीत कुमार की धर्मपत्नी सिंधू देवी, माता शांति देवी, पिता झपस राय, पुत्री संध्या कुमारी, सोनम कुमारी ,पुत्र प्रिंशु कुमार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों , सांगठनिक कार्यकर्ताओं से मिलकर शहीद सुजीत कुमार के व्यक्तिगत जीवन, व्यक्तित्व, पढ़ाई- लिखाई, सैन्य सेवा काल के जीवन का जानकारी प्राप्त किया तथा शहीद जेसीओ सुजीत कुमार के बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा इन्हें उच्च एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किया जाए। इस दौरान उन्होंने स्वजनों से अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया और कहा हम और जदयू पार्टी, हमारी राज्य तथा केंद्र सरकार आपके साथ हमेशा खड़े रहेंगे। अबतक जो भी सुविधा प्रदान किया गया है वह सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है और आगे जो भी सुविधा होगी वह सरकार उपलब्ध कराएगी। वहीं इसके साथ ही राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने अपने काफिले के साथ जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत छातौना गांव निवासी शहीद के परिवार से मिलने के लिए रवाना हो गए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button