ग्रामीण रक्तदान संघ के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का क्या गया आयोजन

ग्रामीण रक्तदान संघ के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का क्या गया आयोजन
रक्तदान शिविर में 17रक्त वीरों ने किया रक्तदान|
अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर भीषण गर्मी के दौरान सरायरंजन अख्तियारपुर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मानवता को अपना धर्म मानते हुए 17 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। अध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के तहत अपील की गई कि मानवता को धर्म मानकर सच्चे भाव से सेवा करनी चाहिए। रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास हम सभी को करना चाहिए, क्योंकि खून किसी फैक्ट्री में नहीं बनता।
ऐसे में रक्तदान कर संकट में पड़े किसी के प्राण बचाए जा सकते हैं।रक्तदान करने वालों में से डॉ विवेक मुस्कान, डॉ मिथलेश कुमार, डॉ अभिषेक कुमार, राजू कुमार,रामबाबू पासवान, कुणाल कुमार,धनंजय कुमार,गजेंद्र कुमार,अनिल,नितेश,कुणाल जयप्रकाश,कृष्णा झा संतोष चौरसिया सत्यनारायण सिंह चंदन कुमार रामानंदन चौरसिया राजन कुमार आदि शामिल थे। इस पर सचिव श्री राज कुमार जी ने सभी का आभार जताते हुए नेक कार्यों में आगे रहने का आग्रह किया। रेड क्रॉस समस्तीपुर ब्लड बैंक के सीनियर टेक्नीशियन श्री नवीन कुमार श्री प्रकाश कुमार श्री हरवंश कुमार आदि उपस्थित थे।


