अब समस्तीपुर में भी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की शुरुआत हो चुकी है । शहर में प्रथम ICU की शुरुआत करने वाले कमला इमरजेंसी हॉस्पिटल के इमरजेंसी फिजिशियन एवम एनेस्थेसियोलॉजिस्ट डॉ आर के झा एवम डॉ प्रज्ञा भारती

अब समस्तीपुर में भी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की शुरुआत हो चुकी है । शहर में प्रथम ICU की शुरुआत करने वाले कमला इमरजेंसी हॉस्पिटल के इमरजेंसी फिजिशियन एवम एनेस्थेसियोलॉजिस्ट डॉ आर के झा एवम डॉ प्रज्ञा भारती ने अब शहर वासियों के लिए एक छत के नीचे सभी सुविधा युक्त वर्ल्ड क्लास मल्टी स्पेशलिटी इस कमला इमरजेंसी एंड मल्टीस्पेश्यालिटी हॉस्पिटल की स्थापना की है जिसका उद्घाटन IGIMS के पूर्व विभागाध्यक्ष एवम डीन डॉ अजीत गुप्ता एवम डॉ के एच राघवेंद्र ने संयुक्त रूप से किया । विशिष्ट अतिथि के तौर पे पटना के प्रसिद्ध कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ मनमोहन, राम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर के अधीक्षक डॉ जी सी करण, समस्तीपुर के सिविल सर्जन डॉ एस के चौधरी, समस्तीपुर IMA के हमारे वरिष्ठ अभिभावक डॉ आर एन सिंह, और डॉ डी एस सिंह आदि उपस्थित थे । साथ ही समस्तीपुर IMA के सभी वरिष्ठ अभिभावक डॉ ए सी सिन्हा, डॉ डी के मिश्रा, डॉ अरुण कुमार झा, डॉ ए के आदित्य, डॉ अमरनाथ ठाकुर, इत्यादि ने कार्यक्रम में शामिल होकर अपना आशीर्वाद दिया ।
हॉस्पिटल के हड्डी विभाग के कंसलटेंट चिकित्सक डॉ सौरव झा ने मंच संचालन किया । साथ हीं हॉस्पिटल के सर्जरी विभाग के डॉ रणविजय, डॉ चंदन मिश्रा , डॉ एस के कर्ण, स्त्री रोग विभाग से डॉ पायल मिश्रा, पीडियाट्रिक विभाग के डॉ प्रशांत एवम डॉ अंशु, हड्डी विभाग के डॉ धीरेंद्र के अलावे डॉ शिवाशीष राय एवम डॉ चंदन इत्यादि ने एकजुट होकर अस्पताल में सभी कार्य को सुचारू रूप से करने का संकल्प लिया ।

मौके पर IGIMS के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ संजीव कुमार, दरभंगा के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ प्रवीण कुमार झा, बेगूसराय के पीडियाट्रिक चिकित्सक डॉ आशुतोष, बेगूसराय के प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ एस के मिश्रा, पटना के प्रसिद्ध क्रिटिकल केयर फिजिशियन डॉ ज्योति , स्थानीय विधायक माननीय शाहीन जी, माननीय विधायक अजय कुमार जी तथा समस्तीपुर शहर के सभी चिकित्सकों ने उपस्थित होकर कमला इमरजेंसी एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल (KEMH) के सभी चिकित्सकों को बधाई दी ।
डॉ प्रज्ञा भारती ने जानकारी दी कि यहां पेनलेस नार्मल डिलीवरी की शुरुआत करने की योजना है । डॉ सौरव झा ने सभी तरह के ट्रॉमा, हड्डी एवम स्पाइन सर्जरी की सुविधा शुरू होने की जानकारी दी । इस अस्पताल में सीटी स्कैन के अलावे सभी तरह के जांच की सुविधा है ।
समस्तीपुर वासियों के लिए यह अस्पताल अपनी पूरी क्षमता से सदैव तत्पर है । साथ हीं ग़रीब मरीजों के लिए यह अस्पताल अपना 20 प्रतिशत बेड सुरक्षित रखता है जिस पर आधी दरों में इलाज किया जा सकेगा ।
आपकी सेवा में सदैव तत्पर ।
KEMH, समस्तीपुर ।


