मुखिया श्री अरुण कुमार सिंह के अध्यक्षता में किया गया जन आरोग्य समिति का बैठक

मुखिया श्री अरुण कुमार सिंह के अध्यक्षता में किया गया जन आरोग्य समिति का बैठक
समस्तीपुर, खानपुर।
आज दिनांक 4 जून 2025 को आकांक्षी प्रखंड खानपुर अंतर्गत खानपुर उत्तरी पंचायत के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर खानपुर में मुखिया श्री अरुण कुमार सिंह के अध्यक्षता में जन आरोग्य समिति का बैठक किया गया। उक्त बैठक में जन आरोग्य समिति का उद्देश्य, जन आरोग्य समिति के सभी सदस्यों का भूमिका पर विस्तार पूर्वक चर्चा पिरामल स्वास्थ्य प्रोग्राम लीडर केशव कुमार के द्वारा किया गया। पंचायत में स्वास्थ्य जांच एवं फाइलेरिया जागरूकता शिविर आयोजन का निर्णय लिया गया। मुखिया श्री अरुण कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस में समुचित सेवा एवं परामर्श सेवा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। एवं पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 130 को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाने हेतु चर्चा किये। पीरामल स्वास्थ्य से प्रोग्राम लीडर केशव कुमार के द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण सेवा पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा गया की सभी आशा के द्वारा अपने क्षेत्र में प्रत्येक माह में तीन माता बैठक का आयोजन करना है, पंचायत अंतर्गत सभी गर्भवती माता का प्रथम तिमाही में पंजीकरण, गुणवत्तापूर्ण सभी चार प्रसव पूर्व जांच सेवा एवं परामर्श, प्रसव पूर्व आपातकालीन तैयारी, गर्भावस्था के दौरान समुचित देखभाल परामर्श, पंचायत अंतर्गत अवस्थित हेल्थ वेलनेस सेंटर पर प्रत्येक माह के 9 तारीख एवं 21 तारीख को एनसी जांच कैंप शिविर का आयोजन, उच्च जोखिम वाले गर्भवती माता का पहचान, समुचित उपचार, देखभाल, परामर्श एवं फॉलो अप सेवा, सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन एवं फोलिक एसिड टेबलेट एवं कैल्शियम टेबलेट का वितरण, सत् प्रतिशत संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन सेवा, आरोग्य दिवस पर विस्तार से चर्चा किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राजेंद्र कुमार वर्मा के द्वारा बताया गया कि हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर खानपुर में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन असेसमेंट हेतु आवश्यक तैयारी किया जा रहे हैं। इसके साथ ही फाइलेरिया हाथीपांव से ग्रसित लोगों का लाइन लिस्ट सूची उपलब्ध कराने एवं दिव्यांगजन प्रमाण पत्र बनवाने हेतु चर्चा किया गया।
उक्त बैठक में खानपुर उत्तरी के मुखिया श्री अरुण कुमार सिंह, सीएचओ राजेंद्र वर्मा, पीरामल स्वास्थ्य से प्रोग्राम लीडर केशव कुमार, प्रोग्राम ऑफिसर संजय कुमार, अवधेश कुमार, सरकारी शिक्षक गणेश प्रसाद सिंह, प्रीति कुमारी, एएनएम रेणु कुमारी, आशा फैसिलिटेटर इंदु कुमारी, शर्मिला भारती, नीलम कुमारी आशा एवं सदस्य उपस्थित थे।


