Blog

पेयजल के लिए हाहाकार, ग्रामीणों ने खाली बाल्टी लेकर किया प्रदर्शन

पेयजल के लिए हाहाकार, ग्रामीणों ने खाली बाल्टी लेकर किया प्रदर्शन

अमरदीप नारायण प्रसाद

जल्द पेयजल समस्या का हो समाधान- आंदोलनरत ग्रामीण

मीटर रिचार्ज समस्या का नगर परिषद करे समाधान- माले, राजद

ताजपुर/समस्तीपुर:- नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 27 में पेयजल के लिए पिछले तीन दिनों से हाहाकार मचा है। वार्ड में निजी चापाकल एवं अन्य जलस्रोत के आभाव में बूंद-बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। एक ओर महिलाओं को रसोई का कार्य निबटाने तो दूसरी ओर लोगों को अपने दैनिक कार्यों को संपन्न करने में घोर कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
इसकी जानकारी नगर परिषद को देने के बाबजूद भी समस्या का निराकरण नहीं किये जाने से आक्रोशित महिला-पुरूषों ने भाकपा माले एवं राजद कार्यकर्ता के नेतृत्व में जलमिनार पर खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। भोला कुमार , सचिन कुमार, अनुपी देवी, पुनम देवी समेत अन्य लोगों ने नारे लगाकर जलापूर्ति करने में विफलता के लिए नगर परिषद को कोस रहे थे।
मौके पर उपस्थित राजद के दीपक लाल निरहुआ एवं भाकपा माले के रत्नेश सहनी ने कहा कि शायद प्रीपेड मीटर का रिचार्ज खत्म होने के कारण जलापूर्ति तीन दिनों से बंद है।
मंगलवार को इस आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रीपेड मीटर रिचार्ज खत्म होने पर जलापूर्ति बाधित होने की समस्या नगर प्रखंड के अधिकांश वार्डों की है। आखिर नगर परिषद पेयजलापूर्ति का वार्षिक टैक्स तो लेगी। ऐसी स्थिति में नगर परिषद का मामला का स्थाई रास्ता निकालकर नप की ओर से सभी प्रीपेड मीटर को रिचार्ज करने की व्यवस्था कर बंद जलापूर्ति अविलंब चालू करवाये अन्यथा नगर परिषद का घेराव किया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button