Blog
भाइयों के बीच विवाद, मायके आई बहन ने किया बीच बचाव तो छोटे भाई ने चला दी गोली!

भाइयों के बीच विवाद, मायके आई बहन ने किया बीच बचाव तो छोटे भाई ने चला दी गोली!
अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के तारा धमौन गांव में बुधवार सुबह भाइयों के बीच हो रहे विवाद में बहन ने बीच बचाव किया तो छोटे भाई ने बहन पर ही गोली चला दी। गोली उसके दाहिने जांग में लगी है। जख्मी सुमिता देवी को उपचार के लिए परिवार के लोगों ने समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उधर घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


