Blog

समस्तीपुर:ट्रेन संख्या 75202 (सहरसा – फारबिसगंज) डेमू पैसेंजर के परिचालन में अस्थायी परिवर्तन!

समस्तीपुर:ट्रेन संख्या 75202 (सहरसा – फारबिसगंज) डेमू पैसेंजर के परिचालन में अस्थायी परिवर्तन!

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत चलने वाली गाड़ी संख्या 75202 (सहरसा – फारबिसगंज) डेमू पैसेंजर के संचालन में अस्थायी रूप से विलंब की स्थिति बनी हुई है। यह परिवर्तन तकनीकी एवं परिचालन कारणों से आवश्यक हो गया है।

प्रभावित ट्रेनें एवं समय सारणी:

  1. गाड़ी संख्या 75202 – सहरसा से फारबिसगंज डेमू पैसेंजर

निर्धारित प्रस्थान समय: प्रातः 07:05 बजे

निर्धारित आगमन समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे

  1. गाड़ी संख्या 05551 – पूर्णिया कोर्ट से सहरसा (लिंक रेक)

निर्धारित प्रस्थान समय: प्रातः 03:00 बजे

निर्धारित आगमन समय: प्रातः 06:15 बजे

परिचालन में परिवर्तन के कारण:
गाड़ी संख्या 05551 (पूर्णिया कोर्ट – सहरसा), जो गाड़ी संख्या 75202 की लिंक रेक है, को पूर्णिया कोर्ट से लगभग 90 मिनट की देरी से चलने हेतु पुनर्निर्धारित किया गया है।
साथ ही, बीसीएम ब्लॉक सेक्शन में संरक्षा संबंधी आवश्यक कार्य प्रगति पर है, जिसके कारण उक्त खंड में गाड़ियों की गति अस्थायी रूप से सीमित की गई है। यह कार्य 12 जून 2025 तक जारी रहेगा।


यात्रियों से अनुरोध: यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित गाड़ियों की अद्यतन जानकारी हेतु रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क करें अथवा NTES (National Train Enquiry System) ऐप के माध्यम से स्थिति की जांच करें।
पूर्व मध्य रेल अपने यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सतत प्रयत्नशील है। असुविधा के लिए खेद है एवं यात्रियों के सहयोग हेतु आभार व्यक्त करता है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button