टीचर्स ऑफ मंथ’ दुबारा प्राप्त करने वाले बिहार के पहले शिक्षक मुकेश!टीचर्स ऑफ मंथ’ दुबारा प्राप्त करने वाले बिहार के पहले शिक्षक मुकेश!

टीचर्स ऑफ मंथ’ दुबारा प्राप्त करने वाले बिहार के पहले शिक्षक मुकेश!
अमरदीप नारायण प्रसाद
फोटो:विद्यालय अध्यापक मुकेश कुमार मृदुल!
समस्तीपुर की धरती विभिन्न क्षेत्रों में समय – समय पर कीर्तिमान स्थापित करने में अब्बल रही है। इस धरती को शिक्षा के क्षेत्र एक बार फिर ऐसा गौरव प्राप्त करने का मौका मिला है। शिक्षा विभाग प्रत्येक महीने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को टीचर्स ऑफ मंथ अवार्ड से सम्मानित कर रही है। इस सम्मान में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं शिक्षा निदेशक के संयुक्त हस्ताक्षर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। जिला के पूसा प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय दिघरा में इंटरमीडिएट कक्षा के विद्यालय अध्यापक मुकेश कुमार मृदुल ने उक्त सम्मान को दो बार प्राप्त कर एक कीर्तिमान रचा है। उक्त सम्मान को दो बार हासिल करने वाले वे प्रदेश के पहले शिक्षक हैं। विद्यालय अध्यापक मुकेश कुमार मृदुल को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अंतर्गत माह फरवरी 2025 में तथा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत माह अप्रैल 2025 में उक्त सम्मान का प्रशस्ति प्रदान किया गया है। विद्यालय अध्यापक मुकेश कुमार मदुल अपने विद्यालय में आनंदमयी शिक्षा के अंतर्गत हिंदी साहित्य के प्रति सहज अभिरूचि पैदा करने और शिक्षण को मनोरंजनात्मक बनाने के लिए निरंतर नये – नये नवाचार के लिए जाने जाते हैं। शिक्षक के इस उल्लेखनीय कार्य के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एसएसए) मानवेंद्र राय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन) सुमित सौरभ, बिहार शिक्षा परियोजना के अर्जुन कुमार,मो० शफीक, प्रधानाध्यापक मंडल राय, अध्यापक मनीष चन्द्र प्रसाद, मंगलेश कुमार, साधना कुमारी, ऋतुराज जयसवाल, अखिलेश ठाकुर, गगन कुमार, विकास कुमार गुप्ता समेत अनेक शिक्षासेवियों ने बधाई दी है।



