Blog

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आर सी एस एस कॉलेज बीहट के परिसर में लगाया गया फ़लदार वृक्ष ।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आर सी एस एस कॉलेज बीहट के परिसर में लगाया गया फ़लदार वृक्ष ।
अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामचरित्र सिंह स्मारक महाविद्यालय बिहट के परिसर में गुरुवार को प्राचार्य डॉक्टर राजन कुमार के नेतृत्व में कालेज कर्मियों ने सामूहिक रूप से फलदार वृक्ष अमरूद का पेड़ लगाया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ राजन कुमार ने कहा कि आज हम सब पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लेते हैं।और सभी छात्र /छात्राओं एवं जनमानस से अपील करते हैं कि आप लोग अपने घर के आसपास पेड़ अवश्य लगाए। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से पर्यावरण प्रदूषित हो रही है जिसके कारण मानव को जीना दूभर हो गया है भारी संख्या में पेड़ पौधों की कटाई हो रही है जिसके वजह से बारिश नहीं होने के कारण किसान समय पर खेती नहीं कर पा रहा है,लोग पानी के लिए त्राहिमाम कर रहा है,अगर इसी तरह पेड़ कटते रहे तो जल के बिना यह सृष्टि ही समाप्त हो जाएगी, इसलिए हम सब का दायित्व है कि हम तमाम लोग अपने-अपने क्षेत्र में या फिर सामूहिक जगह पर फलदार वृक्ष हो या फिर छायादार पेड़ हो अवश्य लगाए और प्रदूषण को दूर भगाएं। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजन कुमार, डॉक्टर कुमारी मंजू सिंह।प्रधान लिपिक उपेन्द्र मिश्र, तबला वादक बिष्णु देव दास, गणेश पासवान, उमेश साव, अरुण कुमार, योगेंद्र कुमार, लक्ष्मी प्रसाद यादव, कार्यानंद साव, बैद्यनाथ ठाकुर, कुमार शिवम, ऋतु कुमारी, नूतन कुमारी ।गणेश पासवान,समेत अन्य शामिल थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button