विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के शुभारंभ के तौर पर बेगूसराय जिले में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के शुभारंभ के तौर पर बेगूसराय जिले में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित।
अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर में भारत सरकार के द्वारा विशेष रूप से चलाई जा रही है एक पेड़ मां के नाम अभियान के शुभारंभ के तौर पर बेगूसराय जिले में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, बेगूसराय प्रवीण कुमार द्वारा मटिहानी प्रखंड के मनिअप्पा पंचायत में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।
मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, जिला समन्वयक लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, प्रखंड विकास पदाधिकारी मटिहानी, प्र्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, ग्राम पंचायत मनिअप्पा के मुखिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।उप विकास आयुक्त द्वारा मौके पर निर्माणाधीन सामुदायिक स्वच्छता परिसर मनिअप्पा का भी निरीक्षण किया गया, साथ ही मनिअप्पा पंचायत स्तिथ विशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का भी निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।
बतातें चलें कि इस बार पूरे बेगूसराय जिले अंतर्गत मनरेगा के तहत 5 लाख 20 हजार 8 सौ पौधे लगाये जायेंगे। बेगूसराय जिले के 217 पंचायतों में मनरेगा के तहत पौधारोपण कार्यक्रम किया जायेगा एवं प्रत्येक पंचायत में 2400 पौधे लगाये जायेंगे।
वहीं दूसरी ओर निदेशक डीआरडीए श्री विवेक कुमार द्वारा सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज चिलमिल में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक, प्रखंड समन्वयक, स्वच्छता पर्यवेक्षक, ग्राम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


