Blog

वीरपुर पूर्वी सीपीआई का 25 बां शाखा सम्मेलन सम्पन्न ।

वीरपुर पूर्वी सीपीआई का 25 बां शाखा सम्मेलन सम्पन्न ।
आपकी आवाज़।
सीपीआई वीरपुर पूर्वी का 25 वां शाखा सम्मेलन बुधवार को कामरेड मिठाई लाल, कामरेड गणेश चौधरी ,नगर कामरेड अर्जुन शाह ,सभा कक्ष सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। देर रात तक चले इस सम्मेलन में सबसे पहले वरिष्ठ कॉमरेड चमरू चौधरी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। अध्यक्ष मंडली कॉ राम बालक ठाकुर व कॉ अंजू देवी द्वारा सम्मेलन का संचालन किया गया।
इस अवसर पर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए राज्य परिषद सदस्य अनिल कुमार अंजान ने कहा कि हम सम्मेलन करते हैं जिसमें जन सवालों के ऊपर हम संघर्ष के दौरान कितना आगे बढ़े इसकी समीक्षा करते हुये अपनी कमजोरी को दुरुस्त कर नए नेतृत्व का गठन करते हैं। हमारा उद्देश्य समतामूलक समाज की स्थापना करना है। धर्म और जाति से ऊपर उठकर बेहतर समाज का निर्माण करने का संकल्प लेते हैं।
अंचल के प्रभारी प्रहलाद सिंह ने कहा कि इस देश में मजदूरों के ऊपर काफी तेवर के साथ हमले हो रहे हैं। मोदी सरकार कॉरपोरेट के ईशारे पर 8 घंटे काम को 12 घंटा कर रही है और मजदूरों का शोषण किया जा रहा है।केंद्रीय संयुक्त ट्रेड यूनियन ने आह्वान किया है कि 9 जुलाई को श्रम कोड के खिलाफ आम हड़ताल करेंगे। पार्टी जिला परिषद सदस्य व पूर्व मुखिया रामप्रवेश सिंह ने कहा कि जन विरोधी नीतियों के कारण पंचायत स्तर पर भी ग्रामीण उपेक्षित हो रहे हैं। इस केंद्र एवं राज्य की सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इसके खिलाफ हमें आवाज को बुलंद करना पड़ेगा।
शाखा का रिपोर्ट रामज्ञान महतो ने प्रस्तुत किया। रिपोर्ट पर बहस कर पार्टी द्वारा आहूत आंदोलन एवं स्थानीय स्तर पर आंदोलन विकसित करने का निर्णय लिया। सम्मेलन के दौरान 15 सदस्यीय नये नेतृत्व का गठन किया गया। जिसके मंत्री कॉ रामज्ञान महतो व सहायक मंत्री कॉ मो. कमाल को चुना गया। मौके पर पंसस रीता देवी, रामाश्रय पासवान, दामोदर महतो, राष्ट्रपति देवी समेत अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button