संपूर्ण क्रांति दिवस पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी जय प्रकाश नारायण ।

संपूर्ण क्रांति दिवस पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी जय प्रकाश नारायण ।
अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
संपूर्ण क्रांति मोर्चा के नेतृत्व में संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर जुलूस निकाला गया। यह जुलूस संपूर्ण क्रांति मोर्चा के कार्यालय से निकालकर मुख्य मार्ग होते हुए जेपी गोलंबर गांधी मैदान पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व संपूर्ण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव पटेल एवं बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह प्रेमलता कुमारी, उपाध्यक्ष गगन गुप्ता, हुमायूं अंसारी सुरेंद्र पूजन,शंभू प्रसाद सिंह, रमाकांत पांडे सहित जेपी सेनानी के अन्य पदाधिकारी गण के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के श्री ब्रह्मदेव जी के नेतृत्व में जयप्रकाश नारायण के आदम कद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 22 जून 2025 को दिल्ली के जंतर मंतर पर जेपी सेनानी लोकतंत्र सी ने के द्वारा जेपी सेनानी भूमिगत या जय बंदी को 25000 हर महीना एवं बेरोजगारों को नौकरी दो या भट्ट 2000 रुपया महीना एव 400 बिरधा विकलांग पेंशन को₹3000 मासी के दिया जाए सहित मांगों को लेकर प्रधानमंत्री का घेराव किया जाएगा। एवं इन्हीं मांगों को लेकर आज पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी 10 सूत्री मांग का विज्ञप्ति दिया गया।आज की इस कार्यक्रम के बारे में पटना से बेगूसराय वापस आने पर जेपी सेनानी के प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति कर जानकारी दिया।


