वाईएनपी डिग्री कॉलेज रानीगंज में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित-रानीगंज।

वाईएनपी डिग्री कॉलेज रानीगंज में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रानीगंज।
वाईएनपी डिग्री कॉलेज रानीगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की तीनों इकाइयों के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पौधरोपण, जागरूकता रैली और पर्यावरण पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार आलोक ने की। उन्होंने कहा कि शुद्ध ऑक्सीजन के लिए धरती को हरा-भरा रखना आवश्यक है। उपप्राचार्य डॉ. नूतन आलोक ने इसे प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर बताया।
प्रो. बुद्धिनाथ सिंह, प्रो. सुभाष चंद्र सिंह, प्रो. योगेन्द्र प्रसाद यादव सहित अन्य वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को स्वास्थ्य से जोड़ते हुए जागरूकता फैलाने पर बल दिया।
कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


