Blog

विधायक चेतन आनंद एक्शन मोड में: सरोजा सीताराम सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, दी सख्त चेतावनी

हार्ट अटैक से बच्ची के मौत पर उठाए सवाल?

शिवहर ब्यूरो अरुण कुमार साह

विधायक चेतन आनंद एक्शन मोड में: सरोजा सीताराम सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, दी सख्त चेतावनी

हार्ट अटैक से बच्ची के मौत पर उठाए सवाल?

जिला शिवहर:विधायक चेतन आनंद रविवार को एक्शन मोड में नज़र आए। हाल ही में शिवहर सरोजा सीताराम सदर अस्पताल को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के मद्देनज़र उन्होंने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखते हुए अस्पताल प्रशासन को फटकार लगाई।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल प्रबंधक संजय कुमार को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि “शिकायतें अब बर्दाश्त नहीं होंगी।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों द्वारा मरीजों की देखरेख में जरा भी लापरवाही पाई गई, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सिविल सर्जन डॉ. दीपक कुमार से बातचीत में विधायक ने डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति पर ज़ोर दिया और कहा कि “मरीजों के इलाज में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।”

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मरीजों को बेड पर साफ चादरें उपलब्ध कराई जाएं भोजन मेनू के अनुसार सही समय पर भोजन दिया जाए मरीजों की देखरेख में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहनी चाहिए।

हार्ट अटैक से बच्ची की मौत पर उठाए सवाल पिछले दिनों डीजे की तेज आवाज से दिल का दौरा पड़ने से एक बच्ची की हुई मौत पर भी विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने डॉक्टरों से सख्त लहजे में पूछा कि इलाज में लापरवाही की शिकायतें क्यों मिल रही हैं।

हालांकि डॉक्टरों ने इलाज को लेकर अपना पक्ष रखा, लेकिन विधायक ने कहा कि “हम सभी पहलुओं की जांच कराएंगे और बच्ची के परिजनों को न्याय दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि अगले 15 दिनों में यदि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं दिखा, तो वे आवश्यक निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेंगे।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सरपंच मुकेश सिंह, पप्पू सिंह, सौरभ सिंह, सतीश कुमार सहित कई अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अस्पताल प्रबंधक संजय कुमार भी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button