Blog

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल — अररिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई में युवक गिरफ्तार

दो समुदायों के बीच साम्प्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश; साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज, संबंधित फेसबुक अकाउंट बंद करने की प्रक्रिया शुरू

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल — अररिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई में युवक गिरफ्तार

दो समुदायों के बीच साम्प्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश; साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज, संबंधित फेसबुक अकाउंट बंद करने की प्रक्रिया शुरू

अररिया ।

दिनांक 07.06.2025 को सोशल मीडिया कोषांग अररिया द्वारा एक आपत्तिजनक पोस्ट की पहचान की गई, जो दो समुदायों के बीच साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अररिया के नेतृत्व में, थानाध्यक्ष अररिया और तकनीकी शाखा की टीम के सहयोग से छापेमारी एवं जाँच दल का गठन किया गया।

टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले युवक मो० सिबगतुल्ला (उम्र 23 वर्ष), पिता स्व. मो० सैयद, निवासी लहना, थाना-अररिया, जिला-अररिया को संबंधित मोबाइल डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में साइबर थाना अररिया में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही, आपत्तिजनक फेसबुक अकाउंट को निष्क्रिय कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

पुलिस की सख्त चेतावनी और अपील:

अररिया पुलिस आम नागरिकों से सोशल मीडिया पर जिम्मेदारीपूर्वक व्यवहार करने की अपील करती है। कोई भी भ्रामक, अफवाह फैलाने वाला या साम्प्रदायिक भावना को भड़काने वाला कंटेंट पोस्ट करने से बचें। जिले की सोशल मीडिया गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

🔹 “सामाजिक सौहार्द बनाए रखना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। अफवाहों से दूर रहें, और सत्य व शांति को बढ़ावा दें।” – अररिया पुलिस प्रशासन

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button