Blog

विधायक ने रखी 3 करोड़ 67 लाख 394 वें रूपए की लागत से बनने वाली 7 योजनाओं की आधारशिला।

विधायक ने रखी 3 करोड़ 67 लाख 394 वें रूपए की लागत से बनने वाली 7 योजनाओं की आधारशिला।
आपकी आवाज़।

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला, गेंहरपुर, वीरपुर पश्चिम और वीरपुर पुर्वी पंचायत में 20जुन शुक्रवार को नगर विधायक कुंदन सिंह ने 3 करोड़ 67 लाख 394 वें रूपए की लागत से बनने वाली 7 योजनाओं का किया शुभारंभ । इस संबंध में नगर विधायक कुंदन कुमार सिंह ने मौजूद लोगों से बातें करते हुए कहा योजनाओं की गुणवत्ता से समझौता करना हमें पसंद नहीं है।हमारा काम लोगों की आकांक्षाओं को पुरा करने का है। हमारा सौभाग्य है जो आज वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला पंचायत में होने वाली सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए आधार शिला रखी है जो 2 लाख 53 हजार 933 रूपए की लागत से संपन्न किया जाना है। वहां के स्थानीय लोगों की देख रेख में किया जाएगा। गेंहरपुर पंचायत स्थित बांध पर होने वाली खरंजा के लिए 5 लाख 487 रूपए व्य किए जाने हैं।उसका भी आधार शिला रखी गई है। उन्होंने कहा गेंहरपुर पुल पर 9 लाख 65 हजार 486 रूपए की लागत से पीसीसी ढलाई किया जाएगा ।वीरपुर पश्चिम पंचायत के बरैयपुरा स्थित बसहा स्थान परिसर में 4 लाख 86 हजार 543 रूपए की लागत से पेहवर का काम किया जाएगा। और 3 लाख 70 हजार 768 रूपए की लागत से पीसीसी ढलाई किया जाएगा। जबकि वीरपुर पूर्वी पंचायत के इमाम बारा कम्प्लेक्स से वीरपुर पीएचसी होते हुए यात्री पराउव तक में 7 लाख 38 हजार 797 रूपए की लागत से कच्चा नाला का निर्माण किया जाएगा। नाला निर्माण हो जाने से वीरपुर ग्राम वासियों को जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगी। यह योजना यहां के लोगों के द्वारा बार-बार डिमांड किए जाने से संभव हो सका है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार शक्ति धर, सीओ भाई विरेंद्र,पुर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह, पुर्व मुखिया अरूण प्रसाद सिंह,राम फरीच चौरसिया, विरेंद्र हजारी, दिलीप चौधरी , पुर्व मुखिया पंकज कुमार सिंह, पुर्व सरपंच लल्लन महतों, डॉ के के विक्रम, पंसस मुकुल प्रकाश,विरशेन विक्रम समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button