डीएम के जनता दरबार में सुनी गई फरियादियों की समस्या, तत्काल निष्पादन का दिया गया आदेश

डीएम के जनता दरबार में सुनी गई फरियादियों की समस्या, तत्काल निष्पादन का दिया गया आदेश
शिवहर ब्यूरो अरुण कुमार साह
जिला शिवहर:शुक्रवार को जिला पदाधिकारी,विवेक रंजन मैत्रेय,द्वारा “जनता दरबार”का आयोजन किया गया। इस दरबार में कुल-10 लोगों की समस्याएँ जैसे सरकारी योजना, भूमि-विवाद, अतिक्रमण, बासगीत, शिक्षा, गृह रक्षा वहिनी, अवैध कब्ज़ा, सोलर स्ट्रीट लाइट इत्यादि संबंधित मामले सुनी गए। जिला पदाधिकारी ने इन मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को मौखिक और पत्राचार के माध्यम से त्वरित कारवाई के निर्देश दिए। उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी के अतिरिक्त अपर समाहर्ता,अनुमंडल पदाधिकारी एवं लोगों के समस्याओं से जुड़े विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।ज्ञात हो कि प्रत्येक शुक्रवार को जिला पदाधिकारी, शिवहर द्वारा पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इसमें जिले के किसी भी प्रखंड से आए लोगों की समस्याएँ सुनी जाती हैं,और उनके समाधान के लिए प्रशासन द्वारा त्वरित कदम उठाए जाते है।


