Blog

प्रशांत किशोर के बदलाव यात्रा में रिकॉर्ड तोड उमड़ी जनता की भीड़

प्रशांत किशोर के बदलाव यात्रा में रिकॉर्ड तोड उमड़ी जनता की भीड़

शिवहर ब्यूरो अरुण कुमार साह

जिला शिवहर:जन सुराज पार्टी के संस्थापक और प्रसिद्ध चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की ‘बिहार बदलाव यात्रा’ शुक्रवार को शिवहर जिले के तरियानी चौक स्थित युगल किशोर महाविद्यालय पहुँचीं। जहां बड़ी संख्या में बेलसंड एवं शिवहर के जन सुराजीयो ने प्रशांत किशोर का स्वागत किया।

कार्यक्रम के आयोजन तरियानी छपरा के मुखिया व जन सुराज पार्टी के भावी विधानसभा प्रत्याशी अर्पणा सिंह एवं उनके पति समाजसेवी नितेश सिंह महाराज सहित जन सुराज पार्टी के संस्थापक सदस्य नीरज सिंह उद्योगपति, संस्थापक सदस्य गिरीश नन्दन सिंह “प्रशांत”, अमजद हक,रामप्रवेश सिंह, जितेंद्र सिंह मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष रणविजय कुमार सिंह,पैक्स अध्यक्ष, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राघवेंद्र कुमार, सचिव सुधीर कुमार गुप्ता,आसिफ इकबाल सहित अन्य गणमान्य लोग की उपस्थिति रही। तथा जनता को संबोधित किया।

गाजे- बाजे तथा भव्य आकर्षक पंडाल के बीच तथा खचाखच रिकॉर्ड तोड भीड़ के बीच प्रशांत किशोर का आगमन हुआ जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया अपने स्वागत से अभिव्यक्ति प्रशांत किशोर ने लोगों का अभिनंदन करते हुए बिहार बदलाव की ओर प्रेरित किया।

जनसुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बताया कि यह यात्रा अगले 120 दिनों तक चलेगी, जिसमें वे बिहार की 243 विधानसभा सीटों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे आम जनता से सीधा संवाद किया और राज्य की राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक बदहाली पर चर्चा किया। तथा बताया है कि जनसुराज को एक वैकल्पिक राजनीतिक विकल्प के रूप में है।

उन्होंने कहा जेपी के नाम पर उनके अनुयायी आज एसी में बैठकर सत्ता का सुख भोग रहे हैं और जिस मिट्टी ने देश को संपूर्ण क्रांति दी, वहां अंधेरा पसरा है। यह बेहद शर्मनाक है। हम सरकार से अपील करते हैं कि जनता से चंदा लेकर ही सही, लेकिन जेपी जी के घर में बिजली की रोशनी तो बहाल करें। प्रशांत किशोर ने दोहराया कि उनकी यह यात्रा केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है। इसका उद्देश्य जनता के बीच जाकर व्यवस्था परिवर्तन की बात करना है, ताकि बिहार को देश के अग्रणी राज्यों की कतार में लाया जा सके।

जनसभा को संबोधित करते हुए नितेश सिंह महाराज ने कहा कि यह यात्रा केवल एक राजनीतिक पहल नहीं, बल्कि बिहार के आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास है। यह पहल गांव-गांव, घर-घर तक जन सरोकारों को पहुँचाने और जनता को निर्णय प्रक्रिया में सहभागी बनाने का माध्यम बन रही है।

जनसभा में जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह, गिरीश नन्दन सिंह उर्फ प्रशांत,संविधान सभा के सदस्य जयराम सिंह, महिला अध्यक्ष मनोरमा त्रिवेदी, जिला अभियान समिति संयोजक विजय सिंह, राज्य अभियान समिति सदस्य , कैप्टन कौशलेंद्र सिंह,अजय कुमार,जिला उपाध्यक्ष राम बाबू सिंह,बेलसंड प्रखंड अध्यक्ष राकेश सिंह, किसान अध्यक्ष हरिशंकर महतो, अमित कुमार सिंह,अजय सिंह, विनय सिंह, अनिल सिंह, समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रशांत जी के कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button