Blog
फैक्टनेब की कोर कमेटी एवं पटना स्थित सदस्यों की बैठक संपन्न

फैक्टनेब की कोर कमेटी एवं पटना स्थित सदस्यों की बैठक संपन्न
संगठनात्मक मजबूती और मांगों पर चर्चा
पटना ।
बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) की कोर कमेटी तथा पटना स्थित साथियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों की लंबित मांगों, तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।


