Blog

हसनपुर बाजार में मृत बागमती नदी पर अवैध भवन निर्माण, प्रशासन बना मूकदर्शक

सचिन झा की रिपोर्ट

हसनपुर बाजार में मृत बागमती नदी पर अवैध भवन निर्माण, प्रशासन बना मूकदर्शक

समस्तीपुर जिले के हसनपुर बाजार क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ बागमती नदी के किनारे अवैध रूप से भवन निर्माण का मामला प्रकाश में आया है। यह निर्माण पूरी तरह गैरकानूनी बताया जा रहा है, बावजूद इसके प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह मौन हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध निर्माण से नदी का प्राकृतिक प्रवाह बाधित हो रहा है, जिससे बाढ़ की आशंका भी जताई जा रही है। वहीं, संबंधित विभाग के अधिकारियों की चुप्पी ने भ्रष्टाचार और मिलीभगत की आशंका को और भी गहरा दिया है।

प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल:

किसके इशारे पर हो रहा भवन निर्माण

क्या माफियाओं को है प्रशासन का संरक्षण

कब जागेगा जिला प्रशासन ?

जनता की मांग: तुरंत अवैध निर्माण पर रोक लगाई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button