हर दिल अजीज युवा भारतेन्दु चौधरी का रविवार को निधन हो गया।अंधराठाढ़ी,मधुबनी
ब्यूरो अंधराठाढ़ी
*भारतेन्दु चौधरी नही रहे *
अंधराठाढ़ी,मधुबनी।

हर दिल अजीज युवा भारतेन्दु चौधरी का रविवार को निधन हो गया। उनको सीने मे जलन और दर्द होने पर डॉक्टर से दिखाया गया था किन्तु उन्हे बचाया नही जा सका। वे तकरीवन 45 वर्ष के थे और अपने पीछे अपनी बिधवा पत्नी, भाभी
नवालिग़ दो पुत्र और भतीजा को छोड़ गये हैँ।
स्व भारतेन्दु चौधरी मूलतःप्रखंड के रुद्रपुर गांव के निवासी थे किन्तु प्रखण्ड मुख्यालय बाजार स्थित अपने आवास मे सपरिवार वे रह रहे थे।
स्व चौधरी हर दिल अजीज, अच्छे क्रिकेटर, कमेंटेटर, स्पोर्टसमेन शिक्षक और अंधराठाढ़ी टाइम्स के युवा एडमिन थे। राकेश रौशन,सुदेश मिश्र,सीने अभिनेता राजेंद्र कर्ण, रत्नाकर झा, अनिल कुमार चौधरी पिंटू, कन्हैया ठाकुर, भास्कर, मो आलम, हरिओम, ललित राय, विवेक मिश्र, ललन कुमार, नितेश झा, नीरज झा, शिव कुमार महतो, धीरू झा, एल के झा, भोगेन्द्र यादव, मुन्ना झा, सुनील कुमार, दिनेश, शिवशंकर, संजय झा, रौशन कुमार, चंद्रकुमार चौधरी, महेश कुमार (मरुकिया ) सुजीत झा, रामचंद्र यादव आदि दर्जनों लोगों ने भारतेन्दु चौधरी के आसामयिक निधन पर शोक ब्यक्त करते हुए कहा कि वे यहां के युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय थे। उनकी कमी उनलोगों को बहुत दिनों तक खटकेगी।


